Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति

Updated on Thursday, August 13, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़; 13 अगस्त 2026: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) को सशक्त बनाने की प्रक्रिया अधीन है। भगवंत मान सरकार का यह कदम मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विनियमन के लिए एक व्यापक ढाँचा सुनिश्चित करेगा, पूरे पंजाब में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का विस्तार करेगा और राज्य के प्रमुख नशा-विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ की गति को बनाए रखने में मदद करेगा।

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है, जो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के कार्यान्वयन की निगरानी और उसे नियंत्रित करती है। यह मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण और निगरानी, गुणवत्ता एवं सेवा मानदंड निर्धारित करने, निर्धारित मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों का पंजीकरण करने तथा मानसिक स्वास्थ्य नीति से संबंधित मामलों में सरकार को सलाह देने का कार्य करती है। साथ ही, यह यह भी सुनिश्चित करेगी कि अधिनियम के तहत दिए गए अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

*पंजाब के राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में रोगियों, देखभाल करने वालों, मनोचिकित्सकों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को मिलेगा प्रतिनिधित्व*

*राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के पुनर्गठन से मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के सम्मान और अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी : डॉ. बलबीर सिंह*


इस व्यवस्था में जिलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड (एमएचआरबी) भी शामिल हैं। प्रत्येक बोर्ड की अगुवाई जिला न्यायाधीश या योग्य न्यायिक अधिकारी द्वारा की जाती है। ये बोर्ड प्रवेश और उपचार संबंधी निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा, शिकायतों और अधिकारों के उल्लंघन संबंधी सुनवाई, अग्रिम निर्देशों और नामित प्रतिनिधियों की समीक्षा तथा आवश्यकता पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण भी करते हैं।

यह प्राधिकरण विभिन्न विभागों के प्रशासकों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है। अधिनियम के अनुसार, इसकी अगुवाई स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा की जाती है। चेयरपर्सन के अलावा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होते हैं। इस समय प्रशासनिक और सामुदायिक दोनों स्तरों पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए राज्य ने प्राधिकरण में गैर-सरकारी सदस्यों के नाम नामित किए हैं। राज्य अब प्राधिकरण में मनोचिकित्सकों, मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के प्रतिनिधियों, देखभाल करने वालों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य प्रमुख हितधारकों को भी शामिल कर रहा है। इससे मानसिक स्वास्थ्य और नशों के विरुद्ध लड़ाई को लोक लहर बनाने के सरकार के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श संबंधी पहलों और समुदाय-आधारित उपायों के माध्यम से जिला स्तर पर अपने मानसिक स्वास्थ्य ढाँचे का विस्तार कर रहा है। राज्य के प्रमुख अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के शुरू होने के बाद मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में तेजी आई है। एसएमएचए इन सभी प्रयासों को एक मजबूत प्रबंधन के अधीन लाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि रोगियों को निर्धारित राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार उपचार और देखभाल मिले।

इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “एसएमएचए में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम में वर्णित अनुसार समुदाय के लोगों की भागीदारी से मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों की आत्मनिर्भरता, सम्मान और कानूनी अधिकारों की और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसमें नशे की लत से जूझ रहे लोग भी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के पुनर्गठन से पंजाब एक ऐसी रोगी-केंद्रित और अधिकार-आधारित मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली तैयार करने को प्राथमिकता दे रहा है, जो अधिक जवाबदेह हो और राज्य भर में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा-मुक्ति सेवाओं की बढ़ती माँग को पूरा करने में सक्षम हो।”

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X