Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला, हाथ में लगी चोट

Updated on Thursday, August 13, 2026 19:08 PM IST

नांदेड़, 13 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में हमला किया गया। हमले में बादल के हाथ में चोट आई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया।

घटना के बाद सुखबीर सिंह बादल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब सुखबीर सिंह बादल अपने समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर पहुंचे थे। यह गुरुद्वारा शहर के बाहरी इलाके में स्थित है और इसके आसपास वन क्षेत्र है।

हमलावर को मौके पर पकड़ा गया; बचाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मी भी घायल, अस्पताल में हालत स्थिर

 


बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे में भीड़ का फायदा उठाकर हथियार लिए एक निहंग सिख सुखबीर सिंह बादल के नजदीक पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया।

मौके पर मौजूद एक सतर्क सुरक्षाकर्मी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हमलावर को रोकने की कोशिश की और बड़े हमले को टाल दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट आई।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को भी सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के बाहर हमला किया गया था। उस समय वह ‘सेवादार’ के रूप में सेवा निभा रहे थे। उस हमले के मामले में नारायण सिंह चौड़ा का नाम सामने आया था।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X