Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

संत सीचेवाल ने भाई घनैया जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठाई

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:01 PM IST

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 13 अगस्त:- राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने राज्यसभा में मानवता की निःस्वार्थ सेवा के महान प्रतीक भाई घनैया जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने भाई घनैया जी का जन्मदिवस 20 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की मांग भी की, ताकि देश की युवा पीढ़ी उनके सेवा, दया और मानव एकता के संदेश से प्रेरणा ले सके।

सदन को संबोधित करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि आज दुनिया भर में मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस जैसी संस्थाओं की सराहना की जाती है, लेकिन सिख इतिहास में सदियों पहले ही निःस्वार्थ मानव सेवा की एक अद्वितीय मिसाल कायम हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के समय युद्ध के मैदान में भाई घनैया जी बिना किसी भेदभाव के घायल सैनिकों को पानी पिलाते थे। जब इस संबंध में गुरु साहिब ने उन्हें तलब किया तो भाई घनैया जी ने विनम्रता से कहा कि गुरु साहिब ने उन्हें हर इंसान में गुरु का स्वरूप देखने की शिक्षा दी है। इसलिए उन्हें प्रत्येक व्यक्ति में गुरु साहिब का ही रूप दिखाई देता है।

राज्यसभा में उठाया मुद्दा


संत सीचेवाल ने बताया कि भाई घनैया जी के इस उत्तर और उनकी निःस्वार्थ सेवा से प्रसन्न होकर गुरु साहिब ने उन्हें घायलों की मरहम-पट्टी करने के लिए भी सामग्री उपलब्ध करवाई, ताकि युद्ध के मैदान में किसी भी घायल इंसान की सेवा से इनकार न किया जाए।

संत सीचेवाल ने कहा कि भाई घनैया जी की यह महान सेवा केवल सिख इतिहास की विरासत नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए दया, समानता, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का सार्वभौमिक संदेश है। उनके जीवन ने धर्म, जाति, पक्ष तथा दुश्मन-मित्र के भेद से ऊपर उठकर प्रत्येक इंसान की सेवा करने का मार्ग दिखाया।

संत सीचेवाल ने कहा कि भाई घनैया जी के जीवन से यह शिक्षा मिलती है कि मानव जीवन का असली उद्देश्य निःस्वार्थ सेवा और दूसरों के प्रति दया की भावना रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान मानवतावादी शख्सियत को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करना और उनका जन्मदिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाना देश में सेवा, सद्भावना और मानव एकता की भावना को और मजबूत करेगा।

 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X