Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू

Updated on Wednesday, August 12, 2026 18:04 PM IST

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जुलाई 2026 के दौरान भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अलग-अलग ट्रैप मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों सहित कुल 14 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ निजी व्यक्तियों द्वारा सरकारी कामकाज में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने अथवा उनमें संलिप्त होने वाले मामलों पर भी विजिलेंस ब्यूरो की कड़ी नजर है।

प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा विभिन्न सक्षम अदालतों में 16 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की गहन जांच के लिए जुलाई के दौरान 2 विजिलेंस जांच दर्ज की गई हैं। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 1 मामला भी दर्ज किया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान 7 आरोपियों के खिलाफ 5 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 5 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X