Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Updated on Tuesday, August 11, 2026 18:59 PM IST

लुधियाना, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को एक 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनजीत सिंह उर्फ बॉबी और मोहित कुमार, दोनों निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, लुधियाना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त, 2026 को रात लगभग 11:30 बजे लुधियाना के सुतंत्र नगर में पिस्तौलों और धारदार हथियारों से लैस कई व्यक्तियों ने हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी झंडा पर हमला कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई थी।

- पंजाब पुलिस राज्य से संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध: डीजीपी गौरव यादव

- अपराध में शामिल बाकी आरोपियों की भी हुई पहचान; पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मनजीत सिंह उर्फ बॉबी का आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह इरादा-ए-कत्ल और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और लुधियाना शहर के क्षेत्र में एक स्थानीय गैंग चला रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

डीजीपी ने पूरे राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खात्मे के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने बताया कि ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमों को हरजिंदर सिंह हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों के ठिकानों के बारे में पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी, जिसे तुरंत तकनीकी सेल के साथ साझा किया गया और दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में ए.जी.टी.एफ. की टीमों ने कमिश्नरेट लुधियाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को टिब्बा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

अधिक विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) लुधियाना स्वपन शर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें काबू करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में थाना टिब्बा, कमिश्नरेट लुधियाना में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 103, 324(4), 307, 191(3) और 190 तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 और 27 के तहत दिनांक 08.08.2026 को एफ.आई.आर. सं. 182 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X