Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी हर सवाल का जवाब सदन में देंगे, राहुल गांधी चर्चा से डरकर न भागें : ढिल्लों

Updated on Tuesday, August 11, 2026 18:56 PM IST

चंडीगढ़, 11 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये नेता लोगों के मुद्दों पर सिर्फ राजनीति और हंगामा करना जानते हैं, जबकि जब संसद में गंभीर मुद्दों पर बहस करने का अवसर आता है तो ये चर्चा से भागते नजर आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी संसद के अंदर चर्चा करने के बजाय संसद के बाहर शोर-शराबा करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद का एक-एक मिनट और देश की जनता का एक-एक रुपया कीमती है। संसद की कार्यवाही रोककर जनता के पैसे और बहुमूल्य समय की बर्बादी करना कांग्रेस की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति को दर्शाता है।

राहुल गांधी का राजनीतिक ड्रामा बेनकाब, कांग्रेस संसद में चर्चा से भाग रही

 

झारखंड में छात्रों पर हुए अत्याचार पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर उठे सवाल

 

संसद का समय और जनता का पैसा बर्बाद करना कांग्रेस की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई बेहद चिंताजनक : केवल ढिल्लों

 

पंजाब की ‘आप’ सरकार अपने हक मांगने वाले युवाओं, कर्मचारियों समेत हर वर्ग पर बरसा रही है डंडे : ढिल्लों

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी बार-बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे थे, तो कल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि गृह मंत्री संसद में हर मुद्दे पर हर प्रश्न का जवाब देने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद कांग्रेस संसद के अंदर चर्चा करने से पीछे हटते हुए वॉकआउट कर गई। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी और कांग्रेस का उद्देश्य मुद्दों का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक हंगामा करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड के रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे छात्रों के साथ जिस तरह के व्यवहार की रिपोर्ट सामने आ रही है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि छात्रों को रोकने के लिए कंटीली तारों, आंसू गैस और पानी की बौछारों के इस्तेमाल तथा लाठीचार्ज जैसी कार्रवाइयों की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ढिल्लों ने सवाल किया कि झारखंड में कांग्रेस की गठबंधन सरकार है, ऐसे में इस मामले पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल रांची के मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की बात केवल राजनीतिक लाभ के लिए करना और जहां अपने राजनीतिक सहयोगियों की सरकार हो, वहां चुप रहना दोहरी राजनीति का उदाहरण है।

प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब में भी जब युवा, कर्मचारी, किसान, मजदूर और शिक्षक समेत विभिन्न वर्ग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरते हैं तो सरकार डंडे बरसाती है। पंजाब में पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों ने युवाओं के भविष्य और सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी की राजनीति का केंद्र केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का विरोध बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार का विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन देश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

ढिल्लों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छात्रों के हक में चट्टान की तरह खड़ी है और छात्रों की आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे संसद में बहस से न भागें और झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ें।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X