Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

रोपड़ में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत पंजाब भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा

Updated on Monday, August 10, 2026 20:12 PM IST

रोपड़, 10 अगस्त: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पंजाब भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में रोपड़ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने पंजाबवासियों से अपील की कि 9 अगस्त से 14 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और 15 अगस्त को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं।

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, इसका सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य: ढिल्लों

तिरंगा शहीदों की कुर्बानियों और जवानों की बहादुरी का प्रतीक है: ढिल्लों

14 अगस्त तक हर घर और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील


ढिल्लों ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे शहीदों की कुर्बानियों, हमारे वीर जवानों की बहादुरी और करोड़ों भारतीयों की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। इस ध्वज की शान के लिए देश के अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई अनगिनत कुर्बानियों से भरा हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक पंजाबियों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। पंजाब की धरती ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह सहित अनेक महान वीर सपूत देश को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि रोपड़ की इस ऐतिहासिक धरती से निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करना, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान शहीदों को याद करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान, हमारा गौरव और हमारे देश की अखंड एकता का प्रतीक है तथा इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इस अवसर पर इकबाल सिंह लालपुरा, परमिंदर सिंह बराड़, अजय वीर सिंह लालपुरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X