Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार

Updated on Monday, August 10, 2026 20:03 PM IST

एसबीएस नगर, 10 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई मुहिम के दौरान सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान, विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित आईएसआई-प्रायोजित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के मुख्य संचालक को एक 86-पी हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।


— गिरफ्तार किए गए आरोपी ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर हैंड ग्रेनेड प्राप्त किया: डीजीपी गौरव यादव

— इस पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी


गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ जोला निवासी गांव बैरसियां, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से हैंड ग्रेनेड प्राप्त किया था।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने संदिग्ध लखविंदर उर्फ जोला को जिला एसबीएस नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खुलासे के आधार पर, एसबीएस नगर के गांव बैरसियां से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई समय पर कार्रवाई ने योजनाबद्ध हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि पूरे आतंकी नेटवर्क, जिसमें विदेशी हैंडलर, स्थानीय नेटवर्क और आगे-पीछे के संबंध शामिल हैं, का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में, एफआईआर संख्या 124 दिनांक 09.08.2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113(1) और 113(3) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत थाना सदर नवांशहर में दर्ज की

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X