Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत

Updated on Monday, August 10, 2026 19:20 PM IST

समारोह के दौरान की विभिन्न तस्वीरें।

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 10 अगस्त: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज नेशनल डीवॉर्मिंग डे के अवसर पर स्थानीय फेज-11 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में आयोजित प्रभावशाली समारोह के दौरान राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की गोलियां खिलाई जाएंगी, ताकि बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्कूली बच्चों को गोलियां खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में लगभग 71 लाख बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस के दौरान यह दवा खिलाई जाएगी।


पंजाब भर में 71 लाख बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी से अभियान का हिस्सा बनने की अपील


डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आमतौर पर बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं, जिन्हें समाप्त करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से अभियान चलाकर बच्चों को इस समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल एक गोली देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य में निवेश का प्रतीक है।


उन्होंने कहा कि डीवॉर्मिंग से बच्चे अधिक स्वस्थ रहते हैं, उनकी पोषण स्थिति में सुधार होता है, शारीरिक विकास में मदद मिलती है और वे स्कूल तथा दैनिक जीवन में अधिक सक्रिय रूप से भाग ले पाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अभिभावकों, अध्यापकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बेहतर प्रयास करने की अपील करते हुए पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का आह्वान किया और सभी से इस अभियान में भरपूर सहयोग देने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की निदेशक परिवार कल्याण डॉ. अदिति सलारिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे के लिए एल्बेंडाज़ोल की गोली चबाकर खाना जरूरी है, चाहे बच्चे के पेट में कीड़े हों या न हों। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़े बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार दवा लेने से कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता। पेट के कीड़ों के कारण बच्चों में खून की कमी, थकान और कुपोषण जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिससे बच्चे का संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने बच्चों को नेशनल डीवॉर्मिंग डे के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाज़ोल की निःशुल्क खुराक दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और अपने बच्चों को निर्धारित दवा अवश्य दिलवाएं।
मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना तथा जिला योजना समिति की अध्यक्ष बीबी प्रभजोत कौर ने भी समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ भविष्य के लिए सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने पेट के कीड़ों से बचाव एवं डीवॉर्मिंग के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों को पेट के कीड़ों से मुक्ति तथा स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, स्कूल की प्रिंसिपल शैली राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, अध्यापक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X