Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं: मोहिंदर भगत

Updated on Sunday, August 09, 2026 19:56 PM IST

चंडीगढ़, 9 अगस्त: पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के मिशन की निरंतरता में शनिवार को रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने सैनिक सदन, मोहाली में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में नव-नियुक्त 8 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारियों, 42 सैनिक कल्याण प्रबंधकों और 1 क्लर्क सहित कुल 51 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग की कार्यकुशलता और मजबूत होगी और पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों, विधवाओं तथा उनके आश्रितों को सरकारी सेवाएं और बेहतर एवं समय पर उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

मंत्री भगत ने कहा कि विभाग लंबे समय से स्टाफ की कमी का सामना कर रहा था, जिस कारण पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और अन्य लाभार्थियों से संबंधित कल्याण कार्य प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के चलते रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की कुल नफरी में लगभग 20 फीसदी स्टाफ की कमी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से विभाग की सेवाओं को जिला स्तर पर और अधिक प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


8 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारियों, 42 सैनिक कल्याण प्रबंधकों और 1 क्लर्क की नई नियुक्ति से स्टाफ की 20 फीसदी कमी हुई पूरी


भगत ने नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि लोक सेवा का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, समर्पण और लोक-पक्षीय सोच के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की मूल जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों, विधवाओं और उनके आश्रितों से संबंधित कल्याण कार्यों को समय पर पूरा करना है। इसलिए नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को इन देशभक्त परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याण और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुजर, निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X