Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

‘शिक्षा क्रांति’ के दावों की पोल खोल रही MBBS फीस में भारी बढ़ोतरी: केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Sunday, August 09, 2026 19:42 PM IST

 

चंडीगढ़, 9 अगस्त: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की तथाकथित ‘शिक्षा क्रांति’ पर तीखा हमला करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिस सरकार ने शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, वही सरकार अब MBBS की फीस में भारी बढ़ोतरी करके गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के दरवाजे बंद करने की ओर बढ़ रही है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ ‘शिक्षा क्रांति’ के विज्ञापन चलाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ उच्च शिक्षा, खासकर मेडिकल शिक्षा, लगातार महंगी की जा रही है। जब एक आम परिवार अपने बच्चे को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर आगे बढ़ता है तो उसके सामने सबसे बड़ी बाधा फीस बन जाती है। ऐसे समय में फीस में और बढ़ोतरी करना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है।

 

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों से मेडिकल शिक्षा का अधिकार छीनने की तैयारी कर रही ‘आप’ सरकार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

एक तरफ निजी स्कूलों के विस्तार को रोकने की बातें, दूसरी तरफ मेडिकल शिक्षा को महंगा करके सरकारी नीति का दोहरापन उजागर


उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की फीस में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। सरकारी कॉलेजों की फीस में भी वृद्धि हुई है, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों में पूरे कोर्स की फीस 21.48 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 25.22 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा मेडिकल शिक्षा से जुड़ी अन्य फीस में भी वृद्धि की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल फीस बढ़ाने का मामला नहीं है, बल्कि पंजाब के हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल है। यदि सरकार शिक्षा को आम लोगों की पहुंच में रखने के बजाय लगातार महंगा करेगी तो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के योग्य बच्चे मेडिकल शिक्षा से वंचित रह जाएंगे और उनके सपने केवल पैसे की कमी के कारण टूट जाएंगे।

उन्होंने ‘आप’ सरकार के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार निजी स्कूलों के विस्तार को लेकर कानून और नीतियां बनाने की बात करती है और दूसरी तरफ खुद मेडिकल शिक्षा की फीस में बढ़ोतरी कर रही है। यदि सरकार वास्तव में शिक्षा को आम लोगों का अधिकार मानती है तो फिर डॉक्टर जैसी महत्वपूर्ण पेशेवर शिक्षा को महंगा करने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, “विज्ञापनों में शिक्षा क्रांति दिखाने से शिक्षा क्रांति नहीं आती। शिक्षा क्रांति तब आती है जब पंजाब के गरीब किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार का बच्चा भी बिना आर्थिक बोझ के उच्च स्तर की शिक्षा हासिल कर सके। लेकिन ‘आप’ सरकार की नीतियां इसके विपरीत दिशा में जा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार को MBBS फीस में की गई बढ़ोतरी तुरंत वापस लेनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पैसे की कमी किसी भी होनहार पंजाबी विद्यार्थी के डॉक्टर बनने के रास्ते में बाधा न बने। “‘आप’ की तथाकथित शिक्षा क्रांति अब विज्ञापनों से निकलकर फीस के आंकड़ों में नजर आ रही है—और ये आंकड़े सरकार की असलियत पंजाब के लोगों के सामने रख रहे हैं।”

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X