Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

वाराणसी से पवित्र मिट्टी 1 अगस्त को पंजाब पहुंचेगी, पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं

Updated on Friday, July 31, 2026 19:19 PM IST

चंडीगढ़, 31 जुलाई: संत गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी से 29 जुलाई को प्रारंभ हुई पवित्र मिट्टी की राष्ट्रव्यापी यात्रा का 1 अगस्त प्रातः 10:00 बजे पंजाब सीमा पर पैराडाइज रिजॉर्ट, गांव झरमड़ी (लालरू के निकट) पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं प्रमुख संतों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह पवित्र यात्रा राम तलई रोड, डेराबस्सी तथा मेट्रो होलसेल, जीरकपुर से होते हुए आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-7, चंडीगढ़ पहुंचेगी, जहां एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत पवित्र मिट्टी से युक्त कलश यात्राओं को पंजाब के सभी जिलों के लिए रवाना किया जाएगा, जो संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छह माह तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ होगा।

2 से 6 अगस्त तक कलश यात्राएं पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों से गांव-गांव तक पहुंचेंगी और संत गुरु रविदास जी महाराज के समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय तथा बेगमपुरा के आदर्श का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी। इसके बाद विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा युवाओं के बीच दो माह का विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 20 फरवरी को वाराणसी में आयोजित समापन यात्रा के साथ पूर्ण होगा।

 

1 अगस्त को संत गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र मिट्टी यात्रा का भाजपा पंजाब करेगा भव्य स्वागत

संत गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र मिट्टी यात्रा के पंजाब प्रवेश पर भाजपा ने राज्यव्यापी कार्यक्रम की घोषणा की

1 अगस्त को पंजाब पहुंचेगी संत गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र मिट्टी यात्रा, 2 अगस्त से पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं


शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री सरदार जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि पार्टी ने संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छह माह का व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसका उद्देश्य गुरु जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और न्याय के संदेश को पंजाब के प्रत्येक घर तक पहुंचाना है।


उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प को प्रतिबिंबित करता है। भाजपा ने सदैव देश के महान संतों और गुरुओं की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इससे पहले श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर मनाया है और अब संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजू ने बताया कि 29 जुलाई को वाराणसी से पवित्र मिट्टी की राष्ट्रव्यापी यात्रा का शुभारंभ हुआ था। 1 अगस्त को इसके पंजाब पहुंचने के साथ ही राज्य में इस ऐतिहासिक अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के सभी वर्गों के लोग इन ऐतिहासिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और संत गुरु रविदास जी महाराज के शांति, समानता, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X