Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

'हर बूथ, मजबूत' श्री फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंका

Updated on Friday, July 31, 2026 18:13 PM IST


श्री फतेहगढ़ साहिब, 31 जुलाई: पंजाब कांग्रेस ने बूथ स्तर पर बड़े पैमाने पर लामबंदी के तहत 'हर बूथ, मजबूत' अभियान की शुरुआत करते हुए, चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने किया। इस अवसर पर जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर अभियान की शुरुआत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब में चुनाव अब बेहद करीब हैं और इन चुनावों पर न केवल देश बल्कि विदेशों की भी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में पंजाब का एक विशेष और महत्वपूर्ण स्थान है।


उन्होंने कहा कि ये चुनाव पंजाब की किस्मत का फैसला करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ये चुनाव और भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पिछले पांच वर्षों के दौरान उन्हें धमकियों, अपमान और बदले की राजनीति का सामना करना पड़ा है। हर बार सबसे अधिक तकलीफ कार्यकर्ताओं को ही झेलनी पड़ती है।


पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को किया लामबंद

बघेल: पंजाब से ही कांग्रेस की जीत का पहिया घूमना शुरू होगा

कहा: भाजपा और आप दोनों ही बदले की राजनीति करते हैं

कहा: पंजाब को पहले से भी अधिक कांग्रेस की जरूरत


बघेल ने कहा कि जिस तरह से केंद्र में भाजपा बदले की भावना से काम करती है, उसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी भी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। इसलिए दोनों को हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी बदले की राजनीति में विश्वास नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का समय समाप्त होने वाला है और राज्य के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस बार पंजाब में पांच-कोणीय मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला केंद्र में भाजपा सरकार और पंजाब में आप सरकार से है। उन्होंने दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि इनके अलावा शिरोमणि अकाली दल और वारिस पंजाब दे भी चुनावी मैदान में होंगे। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, कहा कि पार्टी की किस्मत उनके हाथों में है। जब हर बूथ पर कांग्रेस जीतेगी तो विधायक जीतेंगे, कांग्रेस जीतेगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप जीतने के लिए मजबूत होने का संकल्प कर लें, तो फिर चाहे कितने भी मोदी, मान या केजरीवाल आ जाएं, कोई भी आपको हरा नहीं सकता।
वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का हवाला देते हुए, बघेल ने कहा कि ये चुनाव सिद्धांतों और विचारधारा की लड़ाई हैं। यह देश की एकता, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और संविधान को बचाने की लड़ाई है, जो आज गंभीर खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप, दोनों का ही संविधान में कोई विश्वास नहीं है।


वड़िंग: आप अपने 60 से अधिक विधायकों के टिकट काट रही है

मान से कहा: आपका जहाज डूब रहा है, 6 सांसद भाजपा में जा चुके हैं

सवाल: क्या कांग्रेस का कोई सांसद या विधायक भाजपा में गया है?

खुलासा: भाजपा से संबंधों के कारण आप 60 से अधिक विधायकों को बदल रही है


उन्होंने कहा कि आज पंजाब में खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है, गैंगस्टरों का बोलबाला है और अपराधी दिनदहाड़े हत्याएं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल 1000 करोड़ रुपये के विज्ञापन बजट के सहारे चल रहे हैं। जब यह प्रचार बंद हो जाएगा, तब उनकी राजनीतिक "ऑक्सीजन सप्लाई" भी बंद हो जाएगी और सरकार गिर जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत और एकजुट है। हालांकि विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक बात है। उन्होंने कहा कि मीडिया कांग्रेस के भीतर के मामूली मतभेदों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है, जबकि यह नहीं बताता कि आप के 6 सांसद भाजपा में जा चुके हैं और 60 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।


वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी सांसद या विधायक भाजपा में नहीं गया है, फिर भी मीडिया कांग्रेस में गुटबाजी की बात करता है। उन्होंने खुलासा किया कि भाजपा से संबंधों के कारण आप 60 से अधिक विधायकों के टिकट काटने जा रही है।
पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए, वड़िंग ने कहा कि वह कांग्रेसी के रूप में जिए हैं और कांग्रेसी के रूप में ही मरेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही वह पार्टी में जूनियर हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान और जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनसे कहीं अधिक वरिष्ठ और योग्य नेता हैं, जैसे प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी आदि, जिनका वह हमेशा सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़िए, यदि उन्हें टिकट भी नहीं मिले, तब भी वह कांग्रेस के साथ ही रहेंगे और कांग्रेसी के रूप में ही जीवन बिताएंगे।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, शमशेर सिंह दूल्लो, ब्रह्म महिंद्रा, डॉ. अमर सिंह, रणदीप नाभा, डॉ. राज कुमार वेरका, हेना कैवरे, कुलजीत नागरा, कुलबीर जीरा, कैप्टन संदीप संधू, सुरिंदर सिंह, कस्तूरी लाल मिंटू सहित विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
 

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X