Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पेपर लीक पर केंद्र के सख्त कानून का स्वागत: ढिल्लों ने केजरीवाल और आप सरकार पर साधा निशाना

Updated on Friday, July 31, 2026 18:09 PM IST

चंडीगढ़, 31 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने तथा पेपर लीक माफिया के खिलाफ दी गई सख्त चेतावनी और संसद द्वारा पारित किए गए कठोर कानून का हृदय से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में दूरदर्शी और अत्यंत आवश्यक कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता बनाए रखना और युवाओं की मेहनत का सम्मान करना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ढिल्लों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं विद्यार्थियों का मनोबल तोड़ती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की इस सख्त चेतावनी ने देशभर के युवाओं में नया विश्वास और उत्साह पैदा किया है।

पेपर लीक माफिया पर मोदी सरकार की सख्ती का स्वागत, पंजाब में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: ढिल्लों

"एक तरफ जवाबदेही, दूसरी तरफ जिम्मेदारी से भागना" – पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा का पंजाब सरकार पर तीखा हमला

भाजपा ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की


दूसरी ओर, केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक हितों के लिए दिल्ली के युवाओं को भड़काते रहे, लेकिन पंजाब में उनकी अपनी सरकार होने के बावजूद यहां लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और खुलेआम बेईमानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार के कार्यकाल के दौरान फरीदकोट फार्मेसी पेपर नकल कांड, बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक, पंजाब टेट अनियमितता, पीएसएसएसबी ग्रुप-बी पेपर लीक तथा कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक सहित छह बड़े मामलों में आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इन सभी मामलों में सरकार मुख्य आरोपियों को कानून के कठघरे में लाने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस विश्वासघात की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ढिल्लों ने कहा कि जहां केंद्र की मोदी सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर सख्त कानूनों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षाओं को सुरक्षित बना रही है, वहीं पंजाब की आप सरकार परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर युवाओं का विश्वास मजबूत कर रही है, जबकि पंजाब सरकार लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों में वास्तविक दोषियों को बचाकर विद्यार्थियों का मनोबल गिरा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेही और पारदर्शिता की मिसाल देखने को मिलती है, जबकि दूसरी ओर पंजाब सरकार और उसके मंत्रियों की जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस बेईमानी का जवाब अवश्य देगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X