Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन

Updated on Tuesday, July 28, 2026 17:35 PM IST

बरनाला, 28 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के अपने गृह जिले बरनाला पहुंचने पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के हजारों नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सबसे पहले नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग 'नीटा' को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिन-रात मेहनत करेंगे, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में बरनाला जिले की तीनों विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाली जा सकें।

बरनाला के लोगों के साथ अपने भावनात्मक संबंध का उल्लेख करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बरनाला उनका अपना शहर है और यहां के लोग उनका परिवार हैं, जिन्होंने उन्हें दो बार विधायक बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें पंजाब की जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह वास्तव में बरनाला की जनता के सिर पर सजाया गया ताज है। इस ताज का सम्मान हम 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर बनाए रखेंगे।

 

2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनना तय: केवल सिंह ढिल्लों

'आप' सरकार हमारे बनाए प्रोजेक्टों पर शिलान्यास कर झूठी वाहवाही लूट रही है: केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब को 'धरनालैंड' बना दिया, कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

बरनाला मेरा परिवार है, 2027 में भाजपा सरकार बनाकर शहर का सम्मान बढ़ाएंगे: केवल सिंह ढिल्लों


केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बरनाला को एक छोटे तहसील मुख्यालय से जिला बनाने, डीसी कॉम्प्लेक्स, ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, सीवरेज प्लांट और सड़कों का जाल बिछाकर हमने बरनाला का स्वरूप बदल दिया था। आज भी शहर की सड़कों के लिए केंद्र की मोदी सरकार धनराशि भेज रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'झाड़ू वाले' काम कम कर रहे हैं और हमारे बनाए प्रोजेक्टों पर शिलान्यास कर केवल झूठी वाहवाही लूट रहे हैं।उन्होंने सवाल किया कि धनौला में नए कॉलेज का दावा करने वाले यह बताएं कि पहले घोषित 16 मेडिकल कॉलेज कहां हैं? ठीकरीवाला के नर्सिंग कॉलेज की घोषणा को चार वर्ष बीत चुके हैं। मस्तुआना साहिब में रखे गए शिलान्यास पत्थर के आसपास अब धान की फसल लग चुकी है और वहां की जमीन भी गुरुद्वारा कमेटी ने वापस ले ली है।


ढिल्लों ने आरोप लगाया कि हंडियाया के मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल परियोजना, जिसे हमारी सरकार लेकर आई थी, उसे केवल राजनीतिक कारणों से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले इसी अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बरनाला के सरकारी अस्पताल में बन रहा 'क्रिटिकल केयर यूनिट' (ट्रॉमा सेंटर) भी केंद्र सरकार द्वारा दिए गए करोड़ों रुपये के अनुदान से ही बनाया जा रहा है।

प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 'बदलाव' के नाम पर पंजाब को लूटा है। गैंगस्टरवाद, लूटपाट, बढ़ते कर्ज और थानों से लेकर भाजपा कार्यालयों तक हो रहे ग्रेनेड हमलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों, बिजली कर्मचारियों, डीसी कार्यालय कर्मचारियों, पीआरटीसी तथा स्वास्थ्य कर्मियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। 'मां-बहनों के सम्मान' का दावा करने वाली सरकार के शासन में महिलाओं के सिर फोड़े जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर कूड़े के ढेर में बदल चुके हैं और अस्पतालों में एक्स-रे जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। पूरे प्रदेश को 'धरनालैंड' बना दिया गया है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस केवल अपनी आंतरिक सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब के विकास के लिए ₹16 लाख करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे, बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव, किसानों के लिए एमएसपी तथा यूरिया खाद पर भारी सब्सिडी जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं।

अंत में केवल सिंह ढिल्लों ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के 'सरकार-ए-खालसा' के सपने का उल्लेख करते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक तथा अन्य संस्थाओं द्वारा केवल सिंह ढिल्लों का सम्मान भी किया गया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X