Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सीमा पार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

Updated on Monday, July 27, 2026 19:01 PM IST

अमृतसर, 27 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन तथा 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार संचालित अवैध हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार उर्फ भैया (20), निवासी नई आबादी, अमृतसर; साहिब सिंह (21), निवासी गांव धगाणा तथा वर्तमान निवासी फतेह सिंह कॉलोनी, अमृतसर; संजीव कुमार उर्फ नन्नू (22), निवासी पिंक कॉलोनी, तरनतारन तथा संदीप कुमार उर्फ सन्नी (22), निवासी गांव छिद्दां, अमृतसर के रूप में हुई है।


— आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में थे शामिल: डीजीपी गौरव यादव

— गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी युवा हैं: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य सभी सहयोगियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

इस अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने पहले आरोपी बिट्टू उर्फ भैया और साहिब सिंह को एक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। बाद में उनकी निशानदेही पर दो और पिस्तौल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित गतिविधियों में भी शामिल थे।
 आरोपियों के खुलासे के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दो अन्य आरोपियों संजीव कुमार उर्फ नन्नू और संदीप उर्फ सन्नी को 2.015 किलोग्राम हेरोइन तथा 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि आगे की जांच के दौरान आरोपी संदीप उर्फ सन्नी के खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने दो और पिस्तौल बरामद किए।

सीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिट्टू उर्फ भैया आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित कई आपराधिक मामलों में वांछित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी युवा हैं।

इस संबंध में थाना सदर अमृतसर में एफआईआर संख्या 156, दिनांक 21.07.2026, आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1बी) एवं 24(6,7,8) तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-सी, 27-ए और 29 के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X