Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने करवाई केंद्रीय जेल में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत

Updated on Monday, July 27, 2026 18:58 PM IST

कैप्शन: पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह केंद्रीय जेल होशियारपुर में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत करवाते हुए।

होशियारपुर, 27 जुलाई: पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां केंद्रीय जेल में नए बने आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत एक बंदी से करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र में बहुत ही सुगम तरीके से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिससे आम लोगों को घरों के नजदीक ही प्राथमिक टेस्ट और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।


• जेल में बंदियों को 45 तरह के मेडिकल टेस्टों के अलावा 100 से अधिक तरह की दवाओं की मिलेगी मुफ्त सुविधा

• पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की संख्या हुई 1090, जिला होशियारपुर में शुरू हुआ 77वां क्लीनिक: डॉ. रवजोत सिंह

• राज्य की 8 जेलों में बंदियों को मिलेगी आम आदमी क्लीनिकों की सुविधा

• 5.90 करोड़ के करीब लोगों ने आम आदमी क्लीनिकों में ली स्वास्थ्य सेवाएं, साढ़े 3 करोड़ से अधिक हुए टेस्ट



जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 1090 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा चुके हैं, जहां कुशल स्टाफ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को और मजबूत करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, टेस्ट और दवाओं की मुफ्त सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की केंद्रीय जेल में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत होने से जिले में चल रहे इन क्लीनिकों की संख्या 77 हो गई है और अब जेल में बंदियों के 45 तरह के टेस्ट की सुविधा अंदर ही उपलब्ध रहेगी, जहां उन्हें 100 से अधिक तरह की दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की 8 जेलों में आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं, ताकि जेलों में बंद कैदियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध सुचारू तरीके से अमल में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि जेलों में इन क्लीनिकों के अंदर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक असिस्टेंट, हेल्पर आदि को तैनात किया गया है, ताकि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की जेल में 1400 से अधिक बंदियों के प्राथमिक टेस्ट अब जेल के अंदर के आम आदमी क्लीनिक में ही हो जाएंगे और जरूरी दवाइयां भी अंदर से ही दी जाएंगी।

आम आदमी क्लीनिकों में लोगों द्वारा ली जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि इन क्लीनिकों में दी जा रही सुविधाओं का लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है और अब तक 5.90 करोड़ मरीजों द्वारा अपना चेकअप करवाया जा चुका है। राज्य में पहले चल रहे 990 क्लीनिकों में से रोजाना अनुमानित 83 हजार लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं ली जा रही थीं। उन्होंने बताया कि अब इन क्लीनिकों की संख्या 1090 हो जाने से और भी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में अब तक साढ़े 3 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं की देखभाल, स्क्रीनिंग और पोषण प्रबंधन की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आने वाले समय में 300 और आम आदमी क्लीनिक खोलने की योजना है, ताकि राज्य के हर क्षेत्र में लोगों को अपने घरों के नजदीक ही प्राथमिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

जेल सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह गिल, सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने जेल में आम आदमी क्लीनिक की स्थापना, स्टाफ और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त सुपरिटेंडेंट हरबंस सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट आशा रानी, आम आदमी क्लीनिकों के शहरी नोडल अधिकारी डॉ. रोहित बबूटा, जिला प्रोग्राम मैनेजर एन.एच.एम. मोहम्मद आसिफ भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X