Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

Updated on Monday, July 27, 2026 18:55 PM IST

चंडीगढ़, 27 जुलाई: पंजाब स्टेट फूड कमीशन (पीएसएफसी) ने आज आयोग की विभिन्न गतिविधियों की व्यापक समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। तेजी से बदल रहे तकनीकी परिवेश को ध्यान में रखते हुए आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोग की वेबसाइट का आधुनिकीकरण और नियमित अद्यतन (अपडेट) करने का निर्णय लिया गया, ताकि आयोग की गतिविधियों, योजनाओं और पहलों संबंधी नवीनतम जानकारी आम जनता तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जा सके।


बैठक के दौरान आयोग द्वारा तैयार की गई जन-जागरूकता फिल्म की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर चेयरमैन ने निर्देश दिए कि वर्तमान फिल्म का पुनर्मूल्यांकन किया जाए और उसमें खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग द्वारा हाल के समय में शुरू किए गए विभिन्न नए अभियानों, कार्यक्रमों और पहलों को भी शामिल किया जाए, जिससे लोगों को आयोग के कार्यों की व्यापक जानकारी मिल सके।

मानसून सीजन की शुरुआत के मद्देनज़र चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि आयोग द्वारा राज्यभर के गोद लिए गए विद्यालयों में विकसित किए गए न्यूट्रिशन गार्डनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा उनके उचित रखरखाव, देखभाल और तकनीकी सुधार सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन पोषण वाटिकाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, इसलिए इनकी गुणवत्ता और उपयोगिता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में सदस्य सचिव सोना थिंद तथा आयोग के सदस्य विजय दत्त और चेतन प्रकाश धालीवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X