Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सफाई कर्मचारियों को मिला चार साल बाद वेतन

Updated on Sunday, July 26, 2026 19:18 PM IST

चंडीगढ़, 26 जुलाई (तानिया रोहिल्ला) -राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल के प्रयासों से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन से जुड़े 114 सफाई कर्मचारियों को आखिर चार साल बाद वेतन मिल गया है जिसकी खुशी में सेक्टर-25 स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर परिसर में शनिवार को एक भावुक और ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला, जब डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन से जुड़े 114 सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों ने लंबित वेतन मिलने की खुशी में 551 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरदीप गिल का आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला है, जिससे उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

महिला अध्यक्ष सोनिया आटवाल ने बताया कि इन 114 सफाई कर्मचारियों का वेतन वर्ष 2022 से लंबित था। इस दौरान नगर निगम द्वारा नागरिकों से गार्बेज टैक्स तो लगातार वसूला जा रहा था, लेकिन डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिल रहा था। आर्थिक तंगी के बावजूद कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया।

वेतन मिलने पर वाल्मीकि मंदिर में 551 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार


इस गंभीर मामले को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने 24 जून 2026 तथा 1 जुलाई 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। इसमें चंडीगढ़ के प्रशासक एवं राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। बैठकों में कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा मजबूती से रखा गया और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


लगातार प्रयासों और प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद अंततः कर्मचारियों को उनका लंबित वेतन जारी कर दिया गया। वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि गिल इस मामले को गंभीरता से नहीं उठाते और लगातार अधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से प्रयास नहीं करते, तो शायद उन्हें इतनी जल्दी न्याय नहीं मिल पाता।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाता रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वे अब पहले से अधिक उत्साह और समर्पण के साथ स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर डोर टू डोर महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनिया अमित अटवाल, प्रधान शमशेर सिंह लोटिया, वार्ड नंबर 16 के मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, ऐसी मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित गवरी, जी.एम.ओ.एच के प्रधान राकेश पुहाल, महिला विंग की प्रधान सीमा, राजवीर बिरला, सुदेश बिरला, दीपक, महेंद्र, कविता राखी, पूजा, अमित अटवाल, बालवीर अटवाल, भीम सिंह अटवाल, अमन वअन्य डोर टू डोर कलेक्टर सभी शामिल हुए। फोटो कैप्शन - चंडीगढ़ वाल्मीकि मंदिर में दीपमाला कर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए सफाई कर्मचारी

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X