Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

82 करोड़ की नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन, 23 गांवों को मिलेगा लाभ

Updated on Thursday, July 23, 2026 19:37 PM IST

तपा/भदौड़, 23 जुलाई:* मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों को 7,200 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात दी है, ताकि किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध हो सके और पंजाब की कृषि को अधिक समृद्ध बनाया जा सके।

यह बात पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के गांव संधू कलां में ढपाली सिस्टम के तहत 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना के उद्घाटन अवसर पर कही।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से विधाता, चुंगा, दीना साहिब, भदौड़, पट्टी दीप सिंह, सहेणा, बल्लोके, संधू कलां, नैणेवाल, संधू खुर्द और फूलेवाला सहित 11 गांवों को लाभ मिलेगा तथा 3,854 एकड़ अतिरिक्त भूमि तक नहरी पानी पहुंचेगा। पहले इस प्रणाली से 5,418 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई होती थी, जो अब बढ़कर 9,272 एकड़ हो जाएगी।



*23 अन्य गांवों को मिलेगा नहरी पानी, 13,461 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र को होगा बड़ा लाभ : बरिंदर कुमार गोयल*

*विधायक लाभ सिंह ऊगोके ने मुख्यमंत्री पंजाब और जल संसाधन मंत्री का जताया आभार*

*इलाका वासियों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, दर्जनों गांवों में पहली बार पहुंचेगा नहरी पानी*


इसके बाद मंत्री गोयल ने गांव भगतपुरा में 45.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कंक्रीट लाइनिंग एवं नहरों के आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के अंतर्गत सहेणा डिस्ट्रीब्यूटरी, दराज माइनर, ढिल्लवां माइनर और सहणा माइनर की कंक्रीट लाइनिंग की गई है, जिससे पट्टी खट्टर, जैमल सिंह वाला, ढिल्लवां पटियाला, ढिल्लवां नाभा, मौड़ पटियाला, मौड़ नाभा, उगोके, दराज, सहणा, बुर्ज फतेहगढ़, पट्टी दराका और भगतपुरा सहित 12 गांवों को लाभ मिलेगा।

इस परियोजना के तहत सिंचाई का क्षेत्र 16,112.86 एकड़ से बढ़कर 25,720.12 एकड़ हो गया है। इस प्रकार 9,607.26 एकड़ अतिरिक्त भूमि विश्वसनीय नहरी सिंचाई के दायरे में आ गई है।


इस अवसर पर विधायक स लाभ सिंह ऊगोके ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भदौड़ को करोड़ों रुपये की नहरी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से दर्जनों गांवों में पहली बार नहरी पानी पहुंचा है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
गांव संधू कलां और भगतपुरा के लोगों ने खेतों तक नहरी पानी पहुंचने की खुशी में लड्डू बांटे। ग्रामीणों ने बताया कि ढिल्लवां के सभी नौ मोगे चालू हो चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया।
इस अवसर पर चेयरमैन तरसेम सिंह काहनेके, अमृत ढिल्लवां, निर्भय धौला, नगर परिषद भदौड़ के अध्यक्ष जगदीप जग्गी, एसडीएम तपा आयुष गोयल, जल संसाधन विभाग के एसई अंकित धीर, एक्सईएन जगमीत सिंह, एक्सईएन हर्षांत वर्मा, पार्टी नेता भोला सिंह मास्टर, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंचायत सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X