Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Updated on Thursday, July 23, 2026 19:34 PM IST

अमृतसर, 23 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो व्यक्तियों को छह आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जोगा सिंह (45) निवासी गांव डल्ल, तरन तारन और मनप्रीत सिंह (28) निवासी गांव काली, तरन तारन के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में दो .30 बोर एक्स-शॉट, दो .30 (चीनी), एक .30 बोर तुर्की जिगाना और एक .30 बोर पीएक्स5 स्टोर्म शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जाता था, भी जब्त कर लिया है।

6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम और ड्रग मनी बरामद; विदेशी हैंडलर से जुड़े थे आरोपी

- आरोपी विदेशी हैंडलर के सीधे संपर्क में थे : डीजीपी गौरव यादव

- गिरफ्तार आरोपी जोगा सिंह लंबे आपराधिक इतिहास वाला अपराधी, वर्ष 2002 में उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज किया गया था : सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर, जो आपराधिक तत्वों को डिलीवरी के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायता कर रहा था, के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों से जुड़े सभी साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने पहले आरोपी जोगा सिंह को चार अवैध .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान, पुलिस ने उसके खुलासे के आधार पर दो और .30 बोर पिस्तौलें बरामद कीं।

अगले ऑपरेशन के दौरान, सीपी पुलिस की टीमों ने आरोपी मनप्रीत सिंह को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और उसके खुलासे के आधार पर बाद में 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी जोगा सिंह एक अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क चला रहा था, जबकि आरोपी मनप्रीत सिंह साझे विदेशी हैंडलर के इशारे पर सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल चला रहा था। आरोपी जोगा सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ तरन तारन, अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला और लुधियाना ग्रामीण में पहले से ही हत्या, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, डकैती और लूट से संबंधित 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि आरोपी जोगा सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि वाला अपराधी है। वर्ष 2002 में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत पहला मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जोगा सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए पिछले मामलों में थाना खालड़ा, तरन तारन में 2019 को दर्ज एफआईआर नंबर 23 भी शामिल है। यह मामला एक घटना से संबंधित है जिसमें उसने अपने साथी के साथ मिलकर रावी दरिया के पार से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान, उसके साथी की दरिया पार करने का प्रयास करते हुए डूबने से मौत हो गई थी।

इस संबंध में, दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से पहला मामला एफआईआर संख्या 162 दिनांक 17.07.2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत थाना छेहरटा में और दूसरा मामला एफआईआर संख्या 126 दिनांक 17.07.2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 21-सी के तहत थाना छावनी में दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X