Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना सराहनीय कदम

Updated on Thursday, July 23, 2026 19:21 PM IST

 
चंडीगढ़, 23 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के युवा और विद्यार्थी उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी आपराधिक घटनाओं में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने का निर्णय एक ऐतिहासिक और अत्यंत आवश्यक कदम है।
 
ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के दिए गए निर्देशों से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 
 
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित, कांग्रेस छात्रों के भविष्य पर राजनीति करना बंद करे : ढिल्लों*
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसके तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई और उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया, ताकि किसी भी छात्र का एक वर्ष बर्बाद न हो।
 
कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ढिल्लों ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए पारदर्शी और सख्त कदमों के बावजूद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दल अपनी डूबती हुई राजनीति को बचाने के लिए मासूम बच्चों और विद्यार्थियों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य पर किसी भी राजनीतिक दल को राजनीति करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र की भाजपा सरकार देश के प्रत्येक युवा की मेहनत और उसके सपनों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X