Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

 *बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कड़े शब्दों में निंदा की*

Updated on Thursday, July 23, 2026 19:19 PM IST

चंडीगढ़, 23 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला में अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ढिल्लों ने अरविंद केजरीवाल की चुनावी गारंटियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय उन्होंने सभी कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन कर्मचारियों को नियमित करना तो दूर, आज अपने अधिकार मांगने पर सफाई कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पटियाला में रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था और खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर भी बेरहमी से लाठियां बरसाई गई थीं। अब पंजाब में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करना भी अपराध बना दिया गया है।


अपने अधिकार मांग रहे धरनारत कर्मचारियों पर लाठियां बरसाना आप सरकार का असली चेहरा: केवल सिंह ढिल्लों

भाजपा सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, उनकी जायज मांगें तुरंत मानी जाएं


उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के दोहरे मापदंडों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार माताओं-बहनों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, जबकि दूसरी ओर अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही बेटियों और बहनों पर बेरहमी से लाठियां चलवाई जा रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। पंजाब सरकार को चाहिए कि वह तुरंत सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे। ढिल्लों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की जनता सरकार के इस अन्याय और अत्याचार का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X