Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: वड़िंग

Updated on Wednesday, July 22, 2026 17:42 PM IST

चंडीगढ़, 22 जुलाई: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक मामलों के लिए जिम्मेदार हैं और देश उनसे जवाबदेही मांग रहा है, ठीक उसी तरह पंजाब में हुए पेपर लीक के मामलों के लिए भगवंत मान और हरजोत सिंह बैंस भी जिम्मेदार हैं व उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के उस बयान का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि पंजाब में कोई पेपर लीक होता है, तो उसके लिए जिम्मेदार नेता को इस्तीफा देना पड़ेगा।


कहा: जैसे केंद्र में मोदी जिम्मेदार हैं, उसी तरह पंजाब में मान भी जिम्मेदार हैं


उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि पंजाब ग्रुप-बी पेपर लीक मामले को छह महीने हो चुके हैं। इससे पहले 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर, पीएसटेट और फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के पेपर भी लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के चार बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन न तो कोई ठोस जांच हुई है, न ही किसी की जवाबदेही तय की गई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या भगवंत मान कब इस्तीफा देंगे? पंजाब के युवा बहानों के नहीं, बल्कि जवाबदेही के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में छात्र पेपर लीक मामलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी तरह पंजाब में भी फार्मेसी पेपर लीक के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा पीटा गया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें खदेड़ दिया गया।

वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान को यह जवाब देना चाहिए कि फार्मेसी का पेपर कैसे लीक हुआ और इस मामले में क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब, दोनों सरकारें पेपर लीक की समस्या से निपटने और प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने में विफल रही हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X