Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

*मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्तियों की गिरफ्तारी से संभावित आतंकवादी साजिश हुई नाकाम; आई.ई.डी., ग्लॉक पिस्तौल बरामद

Updated on Tuesday, July 21, 2026 19:04 PM IST

मोगा, 21 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए मोगा पुलिस ने पुलिस थाना सदर मोगा पर हुए कम तीव्रता वाले ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों सहित 17 मुलजिमों को गिरफ्तार कर संभावित आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई.ई.डी.) के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल सहित मैगजीन भी बरामद किया है। इसके अलावा ग्रेनेड हमले को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-03-एएच-3088) को भी जब्त किया गया है।


*यूके स्थित मास्टरमाइंड इकबाल उर्फ रवि धालीवाल के इशारे पर काम कर रहे थे गिरफ्तार किए मुलजिम: डीजीपी गौरव यादव*

*फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली रेलगाड़ी में लगाया जाना था बरामद किया गया आई.ई.डी.: आईजीपी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले*

*आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों और बरामदगी की संभावना: एसएसपी मोगा सरताज सिंह चाहल*


जानकारी के अनुसार 8 जुलाई, 2026 को सुबह 3.15 बजे के करीब कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस थाना सदर, मोगा की इमारत पर एक कम तीव्रता वाला ग्रेनेड फेंका गया था।

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों की पहचान गगन उर्फ काली निवासी ढेरू, फिरोजपुर; राजेश उर्फ खन्ना निवासी लाल कुड़ती कैंट फिरोजपुर; और शुभम उर्फ भिंडर निवासी कोतवाल, फिरोजपुर के रूप में हुई है।


गिरफ्तार किए गए बाकी मुलजिम—जो लॉजिस्टिक्स, नेटवर्क विस्तार और कार्यकर्ताओं को शरण देने में सहायता करते थे—की पहचान लाजर उर्फ अमन और उसकी पत्नी परवीन कौर दोनों निवासी सिया पाड़ी, फिरोजपुर; स्वर्ण और गोबिंद निवासी कोतवाल, फिरोजपुर; सागर और जॉन दोनों निवासी लाल कुड़ती कैंट, फिरोजपुर; रूथ, राज और सरबजीत कौर निवासी तलवंडी नेपाला, फिरोजपुर; गुरप्रीत सिंह, राहुल और करनदीप सिंह निवासी अजीतवाल, मोगा; लवप्रीत निवासी ढेरू, फिरोजपुर; और सुखविंदर कौर निवासी शेरखां, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल, जो इस समय यूके में रहता है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल है, इस साजिश का मुख्य साजिशकर्ता है। उन्होंने कहा कि उसके निर्देशों पर, मुलजिमों ने पुलिस थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड हमला किया और अब फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली रेलगाड़ी में आई.ई.डी. लगाने की योजना बना रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल सभी गुर्गों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले ने बताया कि वारदात के बाद, अपराधियों का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गई थीं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय-खुफिया जानकारी से यह बात सामने आई कि गगन उर्फ काली ने राजेश उर्फ खन्ना और शुभम भिंडर के साथ मिलकर पुलिस थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के दौरान, इन तीनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उनके साथियों लाजर उर्फ अमन और उसकी पत्नी परवीन कौर की गिरफ्तारी भी संभव हुई। उल्लेखनीय है कि लाजर और उसकी पत्नी यूके-स्थित इकबाल उर्फ रवि धालीवाल के सीधे संपर्क में थे और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं का प्रबंध करने में उसकी मदद कर रहे थे।

सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) मोगा सरताज सिंह चाहल ने कहा कि आरोपी लाजर से आगे पूछताछ करने पर बाकी 12 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया, जो मॉड्यूल के सदस्यों को लॉजिस्टिक सहायता और शरण देते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों और बरामदगी की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 126 दिनांक 08.07.2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3 और 6 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकथाम अधिनियम की धारा 4 के तहत पुलिस थाना सदर, मोगा में मामला दर्ज किया गया था, जबकि बीएनएस की धाराएं 109, 111 और 113, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं 4 और 5 और अवैध गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं 16, 17, 18, 20, 38 और 39 भी लगाई गई हैं।
-----

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X