Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

'गैंगस्टरां ते वार': 6 महीनों में 50,930 व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on Monday, July 20, 2026 19:28 PM IST

चंडीगढ़, 20 जुलाई: 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के छह महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने बताया कि अभियान की शुरुआत से अब तक पूरे राज्य में 96,964 छापेमारियां की गई हैं तथा गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों सहित कुल 50,930 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 'गैंगस्टरां ते वार'—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह निर्णायक अभियान 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।


- पुलिस टीमों ने 23,000 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध की रोकथाम कार्रवाई, 1,386 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया: विशेष डीजीपी प्रवीण सिन्हा

- आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों की सूचना दे सकते हैं

- 'युद्ध नशों  विरुद्ध' अभियान के 506वें दिन 87 नशा तस्कर गिरफ्तार


विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के कब्जे से 913 हथियार, 2,475 जीवित कारतूस, 293 मैगजीन, 229 धारदार हथियार तथा 15 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 23,527 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई है, जबकि 18,367 व्यक्तियों का सत्यापन कर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि अभियान शुरू होने से अब तक पुलिस टीमों ने 1,386 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

अभियान के 181वें दिन पुलिस टीमों ने 590 स्थानों पर छापेमारी कर 414 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 231 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई और 10 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया।

विशेष डीजीपी ने कहा कि 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान इसी जोश और दृढ़ता के साथ आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरां के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपने अभियान 'युद्ध नशों  विरुद्ध' के 506वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 673 ग्राम हेरोइन, 1,200 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 9,170 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 506 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 73,988 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 18 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।
 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X