Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

आप सरकार का सबसे बड़ा घोटाला झूठे विकास और फर्जी निवेश के दावों का घोटाला है : ढिल्लों

Updated on Sunday, July 19, 2026 17:58 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 19 जुलाई, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज कहा कि नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 ने पंजाब में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के खोखले दावों की पूरी तरह पोल खोल दी है।

ढिल्लों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आम आदमी पार्टी सरकार निवेश सम्मेलनों, लाखों करोड़ रुपये के एमओयू (MoU) और करोड़ों रुपये के विज्ञापनों के माध्यम से पंजाब में अभूतपूर्व औद्योगिक विकास और निवेश आने के बड़े-बड़े दावे करती रही है। लेकिन अब सच्चाई पूरे देश के सामने आ चुकी है। नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 के अनुसार 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब को 22वां स्थान मिला है, जो निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में राज्य सरकार की पूरी विफलता को उजागर करता है।

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल; पंजाब 22वें स्थान पर फिसला : ढिल्लों

नीति आयोग की रिपोर्ट के सामने आप सरकार का फर्जी निवेश मॉडल पूरी तरह ध्वस्त

पंजाब की शर्मनाक रैंकिंग ने आप सरकार की उद्योग-विरोधी नीतियों की पोल खोली


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को विकास का नहीं, बल्कि केवल प्रचार का मॉडल बना दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने विज्ञापनों, फोटोशूट और आत्म-प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन न तो नए उद्योग पंजाब आए, न युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े और न ही निवेशकों का भरोसा कायम रह सका। इसके विपरीत निवेशकों का विश्वास लगातार कमजोर हुआ है।

केजरीवाल-मान सरकार ने पंजाब को निवेश नहीं, विज्ञापनों का प्रदेश बना दिया

नीति आयोग की रिपोर्ट ने आप सरकार के औद्योगिक विकास के दावों की धज्जियां उड़ा दीं


ढिल्लों ने कहा कि जो पंजाब कभी देश के अग्रणी औद्योगिक और उद्यमशील राज्यों में गिना जाता था, वह आज आम आदमी पार्टी सरकार की नीतिगत विफलता, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और निवेशकों में विश्वास पैदा करने में असफल रहने के कारण पिछड़ता जा रहा है। उद्योगों को बढ़ावा देने और बेहतर औद्योगिक ढांचा तैयार करने के बजाय सरकार केवल राजनीतिक प्रचार और मार्केटिंग में व्यस्त रही। उन्होंने कहा कि पंजाब को फोटोशूट, होर्डिंग और भ्रामक प्रचार की नहीं, बल्कि मजबूत कानून-व्यवस्था, पारदर्शी एवं उद्योग-अनुकूल नीतियों, विश्वसनीय आधारभूत संरचना, कारोबार करने में आसानी और नए निवेश आकर्षित करने के गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।


ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता अब विज्ञापनों और झूठे प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है। जनता अब परिणाम, आर्थिक प्रगति, रोजगार और वास्तविक विकास चाहती है। नीति आयोग की यह रिपोर्ट इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि झूठे दावे और करोड़ों के विज्ञापन कभी भी सुशासन और वास्तविक उपलब्धियों का विकल्प नहीं हो सकते। उन्होंने भगवंत मान सरकार से आत्म-प्रचार छोड़कर पंजाब को दोबारा निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए नीति स्थिरता, औद्योगिक विकास, निवेशकों का विश्वास बहाल करने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर गंभीरता से काम करने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X