Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब सरकार के नवनियुक्त बोर्ड चेयरपर्सनों का किया सम्मान

Updated on Saturday, July 18, 2026 17:37 PM IST

होशियारपुर/गढ़शंकर, 18 जुलाई: पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों के नवनियुक्त चेयरपर्सनों के सम्मान में गढ़शंकर स्थित शिवालिक पैलेस में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक स जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नवनियुक्त चेयरपर्सनों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

सम्मानित किए गए चेयरपर्सनों में जसकरण तंबर (सैणी वेलफेयर बोर्ड), दलजीत सिंह (सैण समाज वेलफेयर बोर्ड), जसप्रीत फ्लोरा (रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड), परवीन कुमार (राजपूत कल्याण बोर्ड), दलविंदर पाल सिंह (खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड), पास्टर कुलविंदर सिंह (मसीह वेलफेयर बोर्ड), इस्माइल खान (मुस्लिम विकास बोर्ड), बलविंदर सिंह डब्ब (प्रजापत समाज वेलफेयर बोर्ड), राजवरिंदर सिंह थिंद (कंबोज वेलफेयर बोर्ड), विकास कांडा (स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड), हरमेश लाल (गुज्जर वेलफेयर बोर्ड), राजीव कुमार शर्मा (ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड), प्रदीप लोई (दलित विकास बोर्ड), गोल्डी भूषण (खेल भलाई बोर्ड), जीत राम (बाज़ीगर एवं टप्परीवास वेलफेयर बोर्ड) तथा भूषण कुमार अग्रवाल (अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड) शामिल थे।


अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर स रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण, पारदर्शी प्रशासन और सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए चेयरपर्सनों की नियुक्ति से विभिन्न बोर्डों की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि बोर्डों की सफलता उनकी अगुवाई करने वाले व्यक्तियों की दूरदृष्टि, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने नवनियुक्त चेयरपर्सनों से आग्रह किया कि वे लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें तथा सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरपर्सनों ने पंजाब सरकार तथा डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रौड़ी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखेंगे।
समारोह में हलका संगठन प्रभारी चरनजीत सिंह चन्नी, मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन बलदीप सिंह सैणी, एम.सी. प्रिंस चौधरी, ब्लॉक प्रधान गुलशन ठाकुर, समस्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X