Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मोदी ने पंजाब के लिए चुनावी दौरों के अलावा कुछ नहीं किया: वड़िंग

Updated on Friday, July 17, 2026 19:47 PM IST

चंडीगढ़, 17 जुलाई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पंजाब के लिए चुनावी दौरों के समय वादे करने और बयान देने के अलावा, कोई ठोस काम नहीं किया है। इस क्रम में, प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वह आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पंजाब आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास पंजाब के लिए कोई नई या ठोस योजना नहीं थी, बल्कि वह केवल वही पुराने वादे दोहरा रहे हैं, जिन्हें पूरा करने की उनकी कोई मंशा दिखाई नहीं देती।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लोगों के बीच ध्रुवीकरण की राजनीति बंद करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आज का यह दौरा भी एक खास उद्देश्य और एजेंडे के तहत किया जा रहा था, लेकिन पंजाब में ऐसी राजनीति सफल नहीं होगी।


कहा: पंजाब में ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं चलेगी


वड़िंग ने कहा कि पंजाब को आर्थिक और कृषि क्षेत्र के पुनर्निर्माण की जरूरत है, लेकिन इस संबंध में प्रधानमंत्री के पास कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री वास्तव में ईमानदार होते, तो किसानों से किए गए कर्ज़ माफी और विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी के वादे पूरे करते।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि मोदी पिछले 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं। पंजाब से लंबे संबंध होने के दावों के बावजूद उन्होंने राज्य को कोई विशेष लाभ नहीं दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या यह जरूरी है कि राज्य में भाजपा की सरकार हो, तभी केंद्र सरकार पंजाब को उसका अधिकार देगी? उन्होंने कहा कि यदि यही सोच है, तो पंजाब को मोदी सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि पंजाब में भाजपा की सरकार कभी नहीं बनेगी।
वड़िंग ने कहा कि आपकी सरकार 2017 से लगातार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। यह लोगों को ब्लैकमेल करने जैसा है कि पहले हमें वोट दो, तभी तुम्हें तुम्हारा अधिकार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब को वर्षों से सिर्फ वादे ही मिले हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, उद्योगों का पुनर्जीवन, युवाओं के लिए रोजगार, सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष पैकेज, किसानों के लिए मजबूत सहायता तथा नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब ने देश के लिए बलिदान देने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। अब पंजाब को उसके अधिकार के लिए और अधिक इंतजार नहीं करवाया जाना चाहिए। पंजाब को कल की सुर्खियां नहीं, बल्कि ऐसा काम चाहिए जिसे आपके जाने के बाद भी लोग याद रखें।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X