Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा होगा ऐतिहासिक: अक्षय शर्मा

Updated on Thursday, July 16, 2026 18:29 PM IST

अमृतसर, 16 जुलाई| अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ करेंगे।

17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जालंधर कैंट, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के पुनर्विकसित एवं आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है, जहां आधुनिक वेटिंग हॉल, निःशुल्क वाई-फाई, उन्नत प्लेटफॉर्म, फूड कोर्ट तथा बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों की सुविधा के लिए एस्केलेटर सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण हाईवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मल्टीपरपज ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा पंजाब के विकास को नई गति देगा और राज्य के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भारी उत्साह है तथा बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास और जनकल्याण की नीतियों के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X