Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

'आप' सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश: ढिल्लों

Updated on Wednesday, July 15, 2026 18:57 PM IST

चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब की 'आप' सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों स्वयं मोहाली के गांव पत्तों में प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और ऐलान किया कि भाजपा इस कथित अन्याय के खिलाफ किसानों के हक में चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है।

इस मौके पर मौजूद प्रभावित किसानों ने ढिल्लों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जबरन उनकी जमीनें छीनने पर तुली हुई है, जबकि वे अपनी आजीविका का एकमात्र साधन किसी भी कीमत पर देने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने कहा कि गमाडा (GMADA) और पुड्डा (PUDA) द्वारा पहले अधिग्रहित की गई जमीनों का सरकार आज तक विकास नहीं कर सकी है और न ही पुराने मुआवजे एवं अन्य लंबित मामलों का समाधान हुआ है। किसानों ने कहा कि उन्हें 'आप' सरकार की नीयत पर संदेह है और अब उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं रहा।

ढिल्लों ने मोहाली के गांव पत्तों के खेतों में पहुंचकर प्रभावित किसानों का दर्द सुना; किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने का भरोसा दिया

 


किसानों ने बताया कि पहले जब उनकी जमीनें अधिग्रहित की गई थीं, तब मोटर कनेक्शन देने के वादे किए गए थे, लेकिन आज तक उन कनेक्शनों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। किसानों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया कि वे उनके खेतों तक पहुंचकर उनका साथ देने आए।

इस अवसर पर ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि यह लैंड पूलिंग पॉलिसी विकास का माध्यम नहीं, बल्कि पंजाब के अन्नदाता की जमीन हड़पने की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुरी तरह हारने के बाद 'आप' के आकाओं की नजर अब मोहाली और पंजाब के किसानों की बेशकीमती जमीनों पर है। यह सरकार किसानों की जमीनों के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला करना चाहती है।

ढिल्लों ने आगे कहा कि एक बार रद्द हो चुकी इस पॉलिसी को फिर से पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश यह साबित करती है कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। किसानों को रोज नए-नए लालच देकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के किसानों की एक इंच जमीन भी इस काली पॉलिसी की भेंट नहीं चढ़ने देगी और सरकार के हर कथित अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X