Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलें बरामद; नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू

Updated on Tuesday, July 14, 2026 20:27 PM IST

अमृतसर, 14 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर देहात पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक एके-47 राइफल सहित तीन आधुनिक राइफलों का जखीरा बरामद किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान आकाशबीर सिंह उर्फ काशी निवासी भैणी राजपूतां, अमृतसर, जोबन सिंह निवासी बलग्गण, अमृतसर तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, एक संशोधित एम4-प्रकार का .30 बोर ऑटोमैटिक हथियार तथा एक विशेष रूप से संशोधित .30 बोर सेमी-ऑटोमैटिक हथियार सहित पांच मैगजीन शामिल हैं।


— बरामद हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव

— आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना: एसएसपी अमृतसर देहात कंवलप्रीत चाहल


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि बरामद हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाने, इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।


इस अभियान संबंधी जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर देहात कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस टीमों को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आकाशबीर उर्फ काशी और जोबन सिंह अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजे जा रहे अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अटारी क्षेत्र के निकट विशेष अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को एक हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलों सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है तथा आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 303 दिनांक 13.07.2026 थाना घरिंडा, जिला अमृतसर देहात में शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 25(1)(ए), 25(6), 25(7) एवं 25(8) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X