Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर में 30 किलो हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Updated on Tuesday, July 14, 2026 20:24 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर, 14 जुलाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 30 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, अमृतसर और गगनदीप सिंह, निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीम ने उनका हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण संख्या पीबी02-डीयू-3533 है, भी जब्त कर लिया है, जिसका उपयोग वे खेप की सप्लाई के लिए कर रहे थे।


गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्करों से संबंधित विदेशी हैंडलर के इशारे पर कर रहे थे काम: डी.जी.पी. गौरव यादव

सी.आई. अमृतसर द्वारा 10 दिनों में 68 किलो हेरोइन बरामद


उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई, 2026 के बाद सी.आई. अमृतसर द्वारा नशा तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का यह तीसरा मामला है, जिससे मात्र 10 दिनों में कुल 68 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इससे पहले 6 जुलाई को सी.आई. अमृतसर ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 13 किलो हेरोइन बरामद की थी और 7 जुलाई को तीन अन्य व्यक्तियों को 25 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार के तस्करों से संबंधित एक विदेशी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप हासिल करके उन्हें आगे राज्य भर में विभिन्न पार्टियों को सप्लाई करते थे।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीमों को सूचना मिली थी कि संदिग्ध गुरप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप हासिल की है और वे अमृतसर के थाना कंबोअ के अंतर्गत आने वाले गांव गौंसाबाद के पास किसी दूसरी पार्टी को यह सप्लाई देने जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने सतर्कता दिखाते हुए नाकेबंदी की और अमृतसर के गौंसाबाद के पास से उनकी मोटरसाइकिल को रोककर उन्हें 30 किलो हेरोइन सहित काबू कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि समग्र सप्लाई चेन का भंडाफोड़ करने के लिए इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 46 दिनांक 14-07-2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X