Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

650वें प्रकाश पर्व पर 80 करोड़ के भव्य आयोजन, पंजाब में सालभर गूंजेगा श्री गुरु रविदास जी का संदेश

Updated on Tuesday, July 14, 2026 17:54 PM IST

चंडीगढ़, 14 जुलाईः पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व व्यापक स्तर पर मना रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महान संत श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और समानता के संदेश के अधिक से अधिक प्रसार के लिए साल भर चलने वाले विशेष आयोजनों की योजना बनाई गई है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन आयोजनों के लिए पहले ही 80 करोड़ रुपये आरक्षित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर और धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

- ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भर में लगाई जाएंगी 650 गुरु रविदास बगीचियां और 6.50 लाख पौधे; 4 राज्यों से निकाली जाएंगी शोभा यात्राएं और करवाए जाएंगे ड्रोन शो: पर्यटन मंत्री

- मीनार-ए-बेगमपुरा में 3डी प्रोजेक्शन और खुरालगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन एवं ड्रोन शो होंगे मुख्य आकर्षण


स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इन भव्य आयोजनों की योजना चरणबद्ध तरीके से बनाई गई है और ये आयोजन साल भर जारी रहेंगे, जिनका उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज की शाश्वत शिक्षाओं को पंजाब के कोने-कोने और विश्व स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम धार्मिक, शैक्षणिक और पर्यावरण अनुकूल पहलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल करने के लिए तैयार किए गए हैं।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं के अलावा 13,000 से अधिक गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि जुलाई से नवंबर तक प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और विरासत पर सैमिनारी और वर्कशॉप करवाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न जिलों में विशेष कीर्तन आयोजन भी करवाए जाएंगे, जबकि अगस्त से नवंबर के बीच विधानसभा क्षेत्रों में गुरु जी के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाते ड्रोन शो करवाए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा पंजाब भर में 650 गुरु रविदास जी बगीचियां स्थापित की जाएंगी, 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा, अगस्त माह में सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन और सितंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैलियां करवाई जाएंगी। इसके अलावा अक्टूबर माह में प्रदेश भर में 6.50 लाख स्मारक झंडे वितरित किए जाएंगे।

धार्मिक आयोजनों पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से शुरू होकर चार शोभा यात्राएं खुरालगढ़ में समाप्त होंगी।
उन्होंने बताया कि ये आयोजन 9 से 11 अक्टूबर, 2026 तक खुरालगढ़ में तीन दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय आयोजन के साथ संपन्न होंगे।

पहले दिन (9 अक्टूबर) को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन और गुरु जी की बाणी पर कॉन्फ्रेंस करवाई जायेगी। श्रद्धालुओं के लिए 10 अक्टूबर को कथा एवं कीर्तन दरबार, श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी पर सम्मेलन, मीनार-ए-बेगमपुरा में भव्य 3डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो करवाए जाएंगे। अंतिम दिन, 11 अक्टूबर को कथा एवं कीर्तन दरबार, बेगमपुरा आयोजन, मीनार-ए-बेगमपुरा में एक और 3डी प्रोजेक्शन और भव्य ड्रोन शो होगा।

इन आयोजनों को मुख्य आकर्षण बताते हुए स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नई पीढ़ी आधुनिक प्रौद्योगिकी और सार्थक जन सहभागिता के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के समानतावादी आदर्शों और आध्यात्मिक शिक्षाओं से जुड़ सके।

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार इन आयोजनों को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाने के लिए वचनबद्ध है ताकि श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिया गया समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवीय गरिमा का सार्वभौमिक संदेश हर घर तक पहुंच सके। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के निदेशक संजीव तिवारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X