Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

मिशन आरंभ' डिजिटल माध्यम से 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों को जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा को बना रहा सशक्त: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Monday, July 13, 2026 18:29 PM IST

चंडीगढ़, 13 जुलाई: प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत उपलब्ध कराने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'मिशन आरंभ' डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभिभावकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से जोड़कर प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहा है।

*व्हाट्सऐप (WhatsApp) आधारित घर पर सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से परिवार बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं सक्षम*

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ करने के लिए डिजिटल नवाचार का कर रहा है उपयोग*

*यह कार्यक्रम राज्य के सभी 23 जिलों में संचालित, 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साप्ताहिक गतिविधि कैलेंडर, दैनिक शिक्षण वीडियो और इंटरैक्टिव क्विज़ के माध्यम से जोड़ रहा है*


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 'प्रथम' (Pratham) तथा 'रॉकेट लर्निंग' (Rocket Learning) के सहयोग से संचालित 'मिशन आरंभ' के तहत व्हाट्सऐप आधारित 'होम लर्निंग' कार्यक्रम के माध्यम से अब तक पंजाब के 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। परिवारों को सरल, रोचक तथा आयु-उपयुक्त शिक्षण गतिविधियां सीधे उपलब्ध कराकर यह पहल अभिभावकों को घर पर ही अपने बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास में सक्रिय सहयोगी बनने के लिए सशक्त बना रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के सभी 23 जिलों तक सफलतापूर्वक विस्तारित हो चुका है तथा विशेष व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा गया है। लगभग 70 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस डिजिटल मंच पर सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जबकि लगभग 35 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सहभागिता और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए 'गोल्ड मेडल' अथवा 'सुपरस्टार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता' के रूप में सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभिभावकों को व्हाट्सऐप के माध्यम से साप्ताहिक गतिविधि कैलेंडर, प्रतिदिन शिक्षण वीडियो, इंटरैक्टिव क्विज़ तथा विशेष रूप से तैयार शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे घर पर बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया सरल, आनंददायक और प्रभावी बनती है। साथ ही यह पहल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल साधनों से सुसज्जित कर परिवारों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने तथा बच्चों के बौद्धिक, भाषाई, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में प्रभावी सहयोग प्रदान करने में भी सक्षम बना रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 'मिशन आरंभ' बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में अभिभावकों को समान भागीदार बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विज़न का सशक्त उदाहरण है। प्रौद्योगिकी, सामुदायिक सहभागिता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण को एक मंच पर लाकर यह पहल पंजाब के बच्चों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक वर्षों में उनके सीखने की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X