Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

जेल से नई उड़ान तक: पीएचडीसीसीआई ने शुरू किया ‘प्रोजेक्ट उड़ान’

Updated on Sunday, July 12, 2026 20:12 PM IST

अमृतसर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  के रीजनल फैशन टेक्स  टेक फोरम तथा पंजाब स्टेट चैप्टर ने स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा के सहयोग से केंद्रीय जेल, अमृतसर में स्थापित पीएचडीसीसीआई कौशल विकास केंद्र में ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन


कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए करण गिल्होत्रा, चेयर, पंजाब स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई ने कहा कि यह कौशल विकास केंद्र महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने योग्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पीएचडीसीसीआई का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वासी एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, ताकि रिहाई के बाद वे सम्मानपूर्वक समाज में अपना जीवन पुनः स्थापित कर सकें।
हिमानी अरोड़ा, चेयर, रीजनल फैशन टेक्स  टेक फोरम, पीएचडीसीसीआई तथा प्रोजेक्ट उड़ान की प्रमुख संचालक ने बताया कि स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा के माध्यम से महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई, टेक्सटाइल क्राफ्ट और आधुनिक फैशन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल कौशल सिखाना नहीं, बल्कि महिलाओं को रचनात्मकता और उद्यमिता के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ सामाजिक उद्यमिता का एक सफल मॉडल बनकर उभरेगा और उद्योग एवं समाज के सहयोग से अनेक जीवनों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।


मुख्य अतिथि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में पीएचडीसीसीआई और रीजनल फैशन टेक्स एंड टेक फोरम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और श्रम की गरिमा के माध्यम से पुनर्वास ही समावेशी समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने उद्योग और सरकार के बीच बेहतर सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सामाजिक परिवर्तन के लिए स्थायी अवसर सृजित किए जा सकें। इस अवसर पर राज्यपाल ने कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने के साथ-साथ केंद्र को सिलाई मशीनें भी भेंट कीं तथा महिला बंदियों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह (आईएएस), केंद्रीय जेल अमृतसर के अधीक्षक राजीव कुमार अरोड़ा, पीएचडीसीसीआई अमृतसर ज़ोन के संयोजक सीए जयदीप सिंह, सह-संयोजक निपुण अग्रवाल तथा सहायक सचिव सुमित कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में एस. एस. मान (आईपीएस), उप महानिरीक्षक, जेल, अमृतसर रेंज ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पीएचडीसीसीआई एवं उसके सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सफल पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में लगभग 200 महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे नए कौशल सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का सशक्त माध्यम बताया।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X