Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी भाजपा में शामिल

Updated on Friday, July 10, 2026 17:58 PM IST



चंडीगढ़, 10 जुलाई: पंजाब भाजपा का परिवार लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब गुरुद्वारा सीस महल साहिब, सिसवां के प्रमुख संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि बाबा जी की बेटी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर बाबा जसविंदर सिंह रतवाड़ा साहिब वाले तथा बाबा कुलजीत सिंह जी ने भी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए पंजाब की खुशहाली के लिए भाजपा से उम्मीद जताई।


ढिल्लों ने AAP और कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

इसके साथ ही नवांशहर से कांग्रेस के युवा नेता विंदर सिंह रिक्की तथा आम आदमी पार्टी के लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर एवं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ स्टैंडिंग काउंसिल एडवोकेट मनदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा गढ़शंकर के समाजसेवी डॉ. नरेश कुमार भंबूला भी भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और देश के सर्वांगीण विकास से प्रभावित होकर आज पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही एकमात्र विश्वसनीय विकल्प है। इस अवसर पर जतिंदर सिंह अटवाल, सरपंच जसप्रीत सिंह तथा राज कुमार राणा भी उपस्थित रहे.

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X