Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

Updated on Thursday, July 09, 2026 19:20 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब में लगातार हो रहे बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार और पंजाब पुलिस इन घटनाओं के बारे में पूरी तरह बेखबर और बेबस नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही, वड़िंग ने अमेरिका में बैठकर भारत को निशाना बनाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई का भी स्वागत किया है। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब पुलिस के उस कर्मचारी की पहचान सामने आने को महत्वपूर्ण बताया है, जिस पर 4 लाख अमेरिकी डॉलर की उगाही करने और लोगों को धमकाने के आरोप लगे हैं।


अमेरिका से संचालित गैंगस्टरों के खिलाफ एफबीआई की कार्रवाई का किया स्वागत


आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मोगा के एक पुलिस थाने पर बम हमले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, दोनों भूमिकाओं में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन धमाकों को ऐसे ले रही है, मानो यह कोई सामान्य बात हो। इस दौरान उन्होंने जालंधर और अमृतसर में करीब एक माह पहले हुए बम धमाकों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बार-बार हो रहे बम धमाकों को रोकने में पंजाब पुलिस की विफलता पर भी सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि यदि पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, जिन्हें बिना किसी कानूनी भय के बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, तो आम लोगों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं पर, अमेरिका में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एफबीआई की कार्रवाई पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में, वड़िंग ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है, जिससे अब गैंगस्टरों को कहीं भी सुरक्षित पनाह नहीं मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब पुलिस को भी एफबीआई से सबक लेते हुए राज्य में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
जबकि एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर पर कथित रूप से कुछ लोगों से 4 लाख अमेरिकी डॉलर की उगाही करने के आरोपों का जिक्र किया गया, वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस लगातार यह कहती रही है कि गैंगस्टरों को पुलिस का संरक्षण और सहयोग प्राप्त है तथा यह मामला उसी का प्रमाण है।

वड़िंग ने खुलासा किया कि उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है और इस गंभीर मामले की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है।
 

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X