Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

गांव सोली की सड़कों के लिए 60 लाख की ग्रांट: डिप्टी स्पीकर

Updated on Thursday, July 09, 2026 17:52 PM IST

गढ़शंकर (होशियारपुर), 9 जुलाई: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव सोली में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी


इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव की सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से गांव की सड़कों को मजबूत और सुविधाजनक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा लोगों की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर  रौड़ी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट देने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे गांव की लंबे समय से लंबित विकास संबंधी आवश्यकताएं पूरी होंगी और आने वाले समय में ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस दौरान लोक मिलनी में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। डिप्टी स्पीकर ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत सदस्य, समाजसेवी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X