Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

डेयरी और पशुपालन में सहयोग बढ़ाएंगे पंजाब-जम्मू-कश्मीर:- गुरमीत सिंह

Updated on Thursday, July 09, 2026 17:38 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई: डेयरी एवं पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने आज यहां किसान भवन में दोनों राज्यों के किसानों के हित में अंतरराज्यीय सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सतीश शर्मा के नेतृत्व में आए जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सतीश शर्मा के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा सेवाएं तथा खेल विभागों का प्रभार है। बैठक के दौरान पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों की तलाश पर विशेष रूप से विचार किया गया।


• दोनों राज्यों के किसानों के हित में सहयोग की नई संभावनाओं पर हुआ विचार-विमर्श



स.खुड्डियां ने मुख्यमंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की संघीय ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के अग्रणी दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल है। इसलिए बैठक में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुधन की नस्ल सुधार, आधुनिक प्रजनन तकनीकों तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य की प्रभावी निगरानी, दूरदराज़ क्षेत्रों में सब्सिडी का पारदर्शी वितरण तथा समय पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकाधिक उपयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पंजाब द्वारा साझा किए गए अनुभवों और महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पशुपालन क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच संस्थागत सहयोग किसानों की आय बढ़ाने और पशुधन विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X