Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का मान सरकार पर हमला

Updated on Wednesday, July 08, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़, 8 जुलाई, भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब का कोई भी नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, जबकि सरकार बेंगलुरु में छुट्टियां मना रही है और पंजाब को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखबारों के पन्ने प्रतिदिन हत्या, फिरौती, गोलीबारी, तलवारों से हमले और लूटपाट जैसी खूनी घटनाओं की खबरों से भरे रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रतिदिन औसतन 8 से 10 हत्याएं और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक दिन में पंजाब की यह स्थिति है, तो पूरे सप्ताह का हाल कितना भयावह होगा, जिसका डरावना रूप पिछले साढ़े चार वर्षों से पूरा पंजाब देख रहा है।

'आप' के झूठे बदलाव ने पंजाब को अपराधियों का गढ़ बना दिया, रंगला पंजाब अब खून के रंग में रंग गया है: ढिल्लों

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल और भगवंत मान को घेरा


'आप' नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता इस झूठे बदलाव वाली सरकार से जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-मौजूदगी के कारण राज्य का कोई संरक्षक दिखाई नहीं दे रहा। नशे, गोलियों और हत्याओं के कारण अनेक परिवार तबाह हो चुके हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है, जिसके कारण लोग यहां कारोबार करने से कतराने लगे हैं। यह सरकार की विफलता और नाकामी का परिणाम है।

पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर रुख बिल्कुल स्पष्ट है। पंजाब को इस भयावह स्थिति से बाहर निकालने के लिए कड़े कानून और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाना आवश्यक है। इसके बिना राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया, उसी प्रकार भाजपा ही पंजाब में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को समाप्त करने में सक्षम है।

सरकार को चेतावनी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोगों को खोखले विज्ञापनों की नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा की जरूरत है और अब पंजाबी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हुई गोलीबारी, लूटपाट, हत्याओं और बदलाव के नाम पर किए गए कथित धोखे का हिसाब प्रदेश की जनता आने वाले समय में अपने वोट की ताकत से अवश्य मांगेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X