Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब ने लॉजिस्टिक्स डिजिटलीकरण के लिए एनएलडीएसएल से किया समझौता

Updated on Wednesday, July 08, 2026 18:15 PM IST

सेक्टर-17 स्थित उद्योग भवन, चंडीगढ़ में पंजाब सरकार और एनएलडीएसएल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा अधिकारियों के साथ।

चंडीगढ़, 8 जुलाई: लॉजिस्टिक्स लागत कम करने तथा राज्य की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने राज्य की सप्लाई चेन को यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूएलआईपी) से जोड़ने के लिए एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (एनएलडीएसएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यहां उद्योग भवन में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह तथा एनएलडीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकायुकी कानो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह भी उपस्थित थे।

• माल ढुलाई की रियल-टाइम निगरानी के लिए सप्लाई चेन को यूएलआईपी प्लेटफॉर्म से जोड़ने से लागत घटेगी और निर्यात क्षमता होगी मजबूत: अमन अरोड़ा

• यह साझेदारी यूनिफाइड इंटरफेस के माध्यम से विभिन्न सरकारी प्रणालियों और निजी लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं के बीच रियल-टाइम डेटा साझा करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी: उद्योग मंत्री


अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता एकल इंटरफेस के माध्यम से विभिन्न सरकारी प्रणालियों और निजी लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों के बीच रियल-टाइम डेटा साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि एक सक्षम एवं कुशल लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यह साझेदारी व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, रियल-टाइम निगरानी के माध्यम से माल की आवाजाही को अधिक प्रभावी बनाएगी तथा निर्यातकों, एमएसएमई और परिवहन क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगी।


उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लेन-देन की लागत कम होगी तथा राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस संबंधी साख और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यूएलआईपी एकीकरण से सरकारी विभागों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं तथा उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे सप्लाई चेन की दृश्यता बढ़ेगी, अक्षमताओं में कमी आएगी तथा पंजाब की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को नया बल मिलेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आधुनिक, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। एनएलडीएसएल के साथ यह समझौता राज्य के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा उद्योग एवं निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी प्रौद्योगिकी आधारित सुशासन और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह प्लेटफॉर्म बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तथ्य आधारित योजना निर्माण में सहायता करेगा तथा उत्तर भारत में माल परिवहन के दौरान आने वाली प्रमुख बाधाओं की पहचान करने में भी मददगार साबित होगा।

समझौते के उपरांत एनएलडीएसएल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए एक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें तीन प्रमुख समाधानों पर प्रस्तुति दी गई, जिनमें कंटेनर दृश्यता के लिए लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक, रियल-टाइम शिपमेंट ट्रैकिंग के लिए ट्रैक योर ट्रांसपोर्ट तथा फ्लीट एवं माल प्रबंधन के लिए ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं।
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X