Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें

Updated on Tuesday, July 07, 2026 18:16 PM IST

चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026 पंजाब सरकार ने प्रदेश की विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों और यूनियनों की वैध मांगों के समाधान के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट उप-समिति ने आज कई यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों के दौरान सौंपे गए ज्ञापनों की बारीकी से समीक्षा की गई और कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई पेशेवर और वित्तीय शिकायतों के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया।

इस विस्तृत वार्तालाप के दौरान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा कर्मियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया, जिसमें 3704 अध्यापक यूनियन, ई.टी.टी. 2364 अध्यापक यूनियन, ई.टी.टी. टेट पास अध्यापक यूनियन (जय सिंह वाला) और 10 वर्ष सेवा पूरी कर चुके कच्चे अध्यापक यूनियन के ज्ञापनों की समीक्षा की गई। बैठक में वेतन निर्धारण, स्थानांतरण और नियमितीकरण(रेगुलर करने) संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उठाए गए मसलों का तुरंत संज्ञान लेते हुए, वित्त मंत्री ने विभाग को इन वैध मांगों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

*बैठकों में शिक्षा कर्मचारियों के वेतन, स्थानांतरण और नियमितीकरण के मुद्दों पर केंद्रित ध्यान*

*मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दिए गए आश्वासन पर विचार-विमर्श*



शिक्षा क्षेत्र के अलावा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बैठक की। एसोसिएशन ने प्रदेश में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता हुआ एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तुरंत शुरू करने की उनकी प्रमुख मांग का मूल्यांकन किया गया। वित्त मंत्री ने इन प्रैक्टिशनर्स द्वारा जमीनी स्तर पर प्रदान की जा रही आवश्यक सेवाओं की सराहना की और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से उनके औपचारिक प्रशिक्षण में तेजी लाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कदमों पर विचार-विमर्श किया।

इन बैठकों के दौरान 3704 अध्यापक यूनियन की ओर से हरजिंदर सिंह, यादविंदर सिंह और जीवनजोत सिंह; ई.टी.टी. 2364 अध्यापक यूनियन की ओर से समरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और जुगराज सिंह; ई.टी.टी. टेट पास अध्यापक यूनियन (जय सिंह वाला) की ओर से कमल ठाकुर, सोहन सिंह और गुरमुख सिंह; 10 वर्ष सेवा पूरी कर चुके कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से जसपाल सिंह, ममता, तजिंदर कौर और किरनजीत कौर; और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. रमेश बाली, डॉ. मघर सिंह माशल और डॉ. अंग्रेज सिंह सेमा ने अपने-अपने मुद्दे उठाए।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X