Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम; मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम

Updated on Tuesday, July 07, 2026 18:00 PM IST

चंडीगढ़, 7 जुलाई: पंजाब के बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में एक आधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटिजन होम) का निर्माण किया जा रहा है। सरकारी स्वामित्व और प्रबंधन के तहत बनने वाले इस आश्रम के लिए गमाडा द्वारा सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

*सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित; जल्द ही लिया जाएगा भौतिक कब्जा*

*मुख्यमंत्री का प्रण: बुजुर्गों की आंखों में लाचारी के आंसू नहीं, चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा कर्तव्य*


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी पूंजी और मार्गदर्शक हैं और जीवन के इस पड़ाव पर उनकी देखभाल करना सरकार का सबसे पहला कर्तव्य है।

प्रदेश के मुखिया के दृष्टिकोण को साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने भावुक होकर कहा, "हमारी सरकार सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं बना रही, बल्कि एक ऐसा 'सुरक्षित घर' तैयार कर रही है, जहां बेसहारा बुजुर्गों को अपनापन, सम्मान और परिवार जैसी प्यार मिल सके। मुख्यमंत्री का स्पष्ट प्रण है कि पंजाब के किसी भी बुजुर्ग को उम्र के इस पड़ाव पर अकेलेपन या लाचारी के आंसू नहीं बहाने पड़ें, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य कर्तव्य है। यह आश्रम उनके लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।"

कार्य की प्रगति के बारे में बताते हुए मंत्री ने आगे कहा कि परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए एस्टेट अधिकारी (प्लॉट्स), गमाडा, पुड्डा भवन, मोहाली को पत्र जारी कर दिया गया है।  उनसे अनुरोध किया गया है कि लागू नियमों के अनुसार उक्त साइट का भौतिक कब्जा (Physical Possession) जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली को सौंपने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X