Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

Updated on Tuesday, July 07, 2026 17:56 PM IST

चंडीगढ़, 7 जुलाई: पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के पटियाला और बरनाला जिलों में बी.एल.ओ. के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।


पटियाला और बरनाला में बी.एल.ओ. के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीईओ ने जिला चुनाव अधिकारियों को बी.एल.ओ. की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


उन्होंने बताया कि पटियाला के आनंद नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 113 के बी.एल.ओ. पर एक स्थानीय निवासी ने उस समय हमला कर दिया, जब अधिकारी एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में उससे आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे। इस घटना के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 351(3), 221 और 132 के तहत आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इसी प्रकार बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में बूथ संख्या 103, अकालगढ़ कोठे के बी.एल.ओ. के साथ भी एस.आई.आर. संबंधी कार्य के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने गाली-गलौज की तथा हमला किया। इस संबंध में थाना धनौला में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एस.आई.आर. अभियान के दौरान बी.एल.ओ. की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने पंजाब के सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे बी.एल.ओ. को पूर्ण सहयोग दें तथा यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हों।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X