Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Monday, July 06, 2026 19:24 PM IST

चंडीगढ़, 6 जुलाई: स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा और कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 'सेफ स्कूल वाहन नीति' को पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ लागू कर रही है, ताकि बच्चों का स्कूल आना-जाना पूरी तरह सुरक्षित, भरोसेमंद और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध*

*अप्रैल-मई के दौरान पूरे पंजाब में 1,842 स्कूल बसों की जांच; सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 526 चालान, 3 बसें जब्त*

*गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही 'सेफ स्कूल वाहन नीति' को जिला स्तर पर और सख्ती से लागू करने के निर्देश*


डॉ. बलजीत कौर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारंभिक दो महीनों (अप्रैल और मई) के दौरान राज्यभर में 1,842 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इस व्यापक जांच अभियान का उद्देश्य हजारों स्कूली बच्चों की दैनिक यात्रा को सुरक्षित बनाना था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 526 बसों के चालान किए गए, जबकि नियमों की गंभीर अनदेखी करने वाली 3 बसों को मौके पर ही जब्त (इंपाउंड) कर लिया गया।

मंत्री ने कहा कि 'सेफ स्कूल वाहन नीति' के तहत जिला प्रशासन द्वारा स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। जून माह की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूल पुनः खुलने के मद्देनज़र सभी जिला अधिकारियों को इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले सभी वाहन तकनीकी रूप से फिट हों तथा उनमें निर्धारित सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ उपलब्ध हों।

डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को पंजाब सरकार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है और सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि 'सेफ स्कूल वाहन नीति' का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान को और अधिक सघन बनाया जाए।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन, परिवहन संचालकों तथा अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि स्कूल परिवहन के लिए केवल वही वाहन उपयोग में लाए जाएँ जो सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "हमारे बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। प्रत्येक बच्चे का अधिकार है कि वह सुरक्षित रूप से स्कूल पहुँचे और सुरक्षित घर लौटे। पंजाब सरकार 'सेफ स्कूल वाहन नीति' को पूरी सख्ती से लागू कर इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X