Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

Updated on Wednesday, July 01, 2026 18:28 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर, 1 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को सात आधुनिक पिस्तौलों और 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल को नष्ट कर दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के गाँव सुर सिंह के निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा (33) और अमृतसर के भाई मंज सिंह रोड के निवासी गुलबाग सिंह उर्फ बाठ (26) के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि गुलबाग सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड में भाई मंज सिंह रोड पर नशा छुड़ाऊ केंद्र चलाता है।


- सीमावर्ती रास्तों के द्वारा हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपी: डीजीपी गौरव यादव

- आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर


बरामद की गई पिस्तौलों में एक 9 एमएम ग्लॉक, एक .30 बोर तिसास (तुर्की निर्मित), एक .30 बोर स्पेशल मोडिफाइड पिस्तौल, चार .30 बोर पिस्तौलें शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के द्वारा विदेशी तस्करों के संपर्क में थे और सीमावर्ती रास्तों के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करके आपराधिक तत्वों को आपूर्ति कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जाँच की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल अन्य गुर्गों की पहचान की जा सके।
 ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सुरजीत उर्फ राणा और गुलबाग उर्फ बाठ को दो पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निरंतर पूछताछ और उनके बयानों के आधार पर पुलिस टीमों ने पाँच और आधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं, जिससे बरामदगी की कुल संख्या सात हो गई है।

सी.पी. ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि की तफ्तीश से पता चला है कि आरोपी सुरजीत उर्फ राणा पहले से ही तरन तारन के पुलिस स्टेशन भिखीविंड में दर्ज व्यापारिक मात्रा में नशीले पदार्थों के एक मामले में वांछित है, जो संगठित आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।
इस संबंध में एफआईआर संख्या 141 दिनांक 24.06.2026 को अमृतसर के पुलिस स्टेशन सुल्तानविंड में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (6,7,8) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Readers' Comments
Gurvinder singh 6/13/2024 2:28:58 AM

ਮਾਨਯੋਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਜੀ ਜੋ ਆਪ ਜੀਰਕਪੁਰ ਡੇਰਾਬਸੀ ਹਾਈਵੇਅ ਉਤੇ ਸਥਿਤ ਮੈਕਡੋਨਲਡ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਲਾਗੇ ਬਰਸਾਤਾਂ ਵਿਚ ਖੜਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ ਪਾਇਪਲਾਈਨ ਪਾ ਜਾਈ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹ ਬਹੁਤ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕਦਮ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਆਪ ਜੀ ਨੇ ਜਿਸ ਦਾ ਮੇ ਤਹਿ ਦਿਲੋ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਇਸ ਤਰਾਂ ਮੇਰੇ ਪਿੰਡ ਫਤਿਹਪੁਰ ਜੱਟਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦੀ ਬਹੁਤ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਮੇਰੀ ਇਸ ਛੋਟੀ ਜੀ ਬੇਨਤੀ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਜੀ ਸਤਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਜੀ

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X