Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: वड़िंग

Updated on Wednesday, July 01, 2026 18:21 PM IST

चंडीगढ़, 1 जुलाई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य की महिलाओं को साढ़े चार साल तक मासिक नकद सहायता से वंचित रखकर उनके साथ एक बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यदि आप सरकार वास्तव में महिलाओं को नकद सहायता देने के प्रति गंभीर है, तो उसे इस पूरे समय की बकाया राशि भी अदा करनी चाहिए।

कहा: आप ने महिलाओं के साथ धोखा किया; बकाया राशि भी दी जाए

ऐलान: 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर तेलंगाना मॉडल के तहत बढ़ी हुई सहायता दी जाएगी


इस संबंध में, 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत आप सरकार द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, वड़िंग ने कहा कि यह कदम सरकार के कार्यकाल के अंतिम चरण में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का कार्यकाल अब केवल छह महीने का ही बचा है और यदि यह पूरे छह महीने तक भी सहायता देती है, तब भी यह उस राशि की तुलना में बहुत कम होगी, जिसकी महिलाएं वास्तव में हकदार थीं।

वड़िंग ने जोर देते हुए, कहा कि पांच वर्षों में अनुसूचित जाति की महिलाओं को 90,000 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 60,000 रुपये मिलने चाहिए थे, लेकिन अब उन्हें क्रमशः केवल 9,000 रुपये और 6,000 रुपये ही मिलेंगे, जो रकम उनकी बनती राशि का मात्र 10 प्रतिशत है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य एक बार फिर लोगों को उसी तरह गुमराह करना है, जैसा चुनावों से पहले किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि यदि आप यह सोचते हैं कि हर बार हर किसी को गुमराह कर सकते हैं, तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।
इस दौरान वड़िंग ने तेलंगाना और कर्नाटक जैसे कांग्रेस शासित राज्यों का उदाहरण देते हुए, कहा कि वहां सरकार बनने के कुछ ही महीनों के भीतर महिलाओं को मासिक नकद सहायता देना शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने सीधे 2,500 रुपये जमा किए जा रहे हैं, जबकि कर्नाटक में महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने इन राज्यों में सरकार का कार्यकाल समाप्त होने का इंतजार नहीं किया था, बल्कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही यह योजना लागू कर दी थी। इसके विपरीत, आप सरकार ने इसमें अनावश्यक देरी की और अब अगले चुनावों से ठीक पहले महिलाओं को नाममात्र की राशि देने की कोशिश कर रही है। वड़िंग ने घोषणा की कि वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को तेलंगाना और कर्नाटक की तर्ज पर मासिक नकद सहायता प्रदान की जाएगी।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X