Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

केंद्र का ‘जी राम जी’ कानून मजदूरों की तकदीर बदलेगा; ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का हुआ पर्दाफाश: केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Tuesday, June 30, 2026 21:26 PM IST

चंडीगढ़, 30 जून। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों  ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाए गए ऐतिहासिक ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी)’ कानून का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि 1 जुलाई से देशभर में लागू होने जा रहा यह कानून देश के करोड़ों मजदूरों के कल्याण और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस नए कानून के लाभ गिनाते हुए कहा कि यह सिर्फ नाम का परिवर्तन नहीं है, बल्कि मजदूरों के अधिकारों की वास्तविक गारंटी है। यह कानून पूर्ण पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, जिससे पुरानी व्यवस्था में होने वाले घोटाले और फर्जीवाड़े पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। अब बिना किसी बिचौलिए के मजदूरों के अधिकार का पैसा सीधे उनके खातों में जाएगा। इसके अलावा, नए कानून के तहत मजदूरों की मजदूरी के भुगतान में होने वाली देरी को सख्ती से समाप्त कर समय पर सीधा भुगतान सुनिश्चित किया गया है। यह मिशन केवल मजदूरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मजदूरों की आजीविका को सुरक्षित कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की ठोस गारंटी देता है।

केंद्र की हर अच्छी पहल का राजनीतिक लाभ के लिए अंधा विरोध करती है आप: ढिल्लों

विधानसभा में योजना का विरोध किया, अब पिछले दरवाजे से लागू कर रही है आप सरकार: ढिल्लों

ढिल्लों ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, लेकिन ‘विकसित भारत’ तब तक संभव नहीं है जब तक हमारा मजदूर वर्ग मजबूत और समृद्ध नहीं होता। यह कानून देश के सबसे पिछड़े और मेहनतकश वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का केंद्र सरकार का एक बड़ा और सार्थक प्रयास है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के गरीबों और मजदूरों की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो रही है। पहले अरविन्द केजरिवाल के इशारे पर भगवंत मान  सरकार ने केंद्र की इस जनकल्याणकारी योजना का राजनीतिक विरोध करने के लिए विधानसभा में एक विशेष प्रस्ताव पारित कर इसे खारिज करने की नौटंकी की, जो ‘आप’ सरकार के मजदूर-विरोधी चेहरे को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। लेकिन जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह समझ आ गया कि केंद्र की इस योजना के बिना पंजाब के मजदूरों का गुजारा संभव नहीं होगा और वे जनता के भारी रोष का सामना करेंगे, तो अब उन्होंने चुपचाप राज्य में इसे पिछले दरवाजे से लागू कर दिया है।

उन्होंने सवाल किया कि यदि यह कानून मजदूरों के खिलाफ था, तो अब पंजाब सरकार इसे पिछले दरवाजे से क्यों लागू कर रही है? ‘आप’ सरकार की यह दोहरी नीति साबित करती है कि उन्हें पंजाब के विकास और मजदूरों के पेट की कोई चिंता नहीं है। वे केवल केंद्र के हर अच्छे कार्य का अंधा विरोध कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब के मजदूरों से अपील की कि वे ‘आप’ सरकार के इस झूठ और नाटक को समझें तथा 1 जुलाई से केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक कानून का अधिकतम लाभ उठाएं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X