Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार  के लिए आवेदन आमंत्रित; 10 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated on Tuesday, June 30, 2026 21:14 PM IST

चंडीगढ़, 30 जून: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ‘नेशनल अवॉर्ड फॉर टीचर्स 2026’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश के शिक्षकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इसका उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने विद्यालयी शिक्षा के माध्यम से देश के भविष्य को संवारने में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण का परिचय दिया है।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के इच्छुक शिक्षक इस पुरस्कार के लिए http://nationalawardstoteachers.education.gov.in⁠पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए सभी नियमित शिक्षक तथा स्कूल प्रमुख/इंचार्ज पात्र हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

10 जुलाई के बाद जिला चयन समिति प्राप्त आवेदनों की जांच करेगी। इसके उपरांत राज्य चयन समिति योग्य शिक्षकों की शॉर्टलिस्ट तैयार करेगी और 31 जुलाई 2026 तक स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी को राज्य की ओर से छह नामांकन भेजेगी। इसके बाद राष्ट्रीय जूरी अंतिम विजेताओं का चयन करेगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी के समक्ष अपने कार्य, उपलब्धियों तथा नवाचारी शिक्षण पद्धतियों की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार, नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा उनके सर्वांगीण विकास में दिए गए योगदान का मूल्यांकन किया जाएगा। व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X